सूरत : तापी नदी में एक भी धार्मिक प्रतिमा का विसर्जन नही होगा मनपा आयुक्त

सूरत : तापी नदी में एक भी धार्मिक प्रतिमा का विसर्जन नही होगा मनपा आयुक्त

सूरत शहर में दशामा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतू मनपा द्वारा किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नही की है, कोरोना काल के दौरान सामाजिक अंतर बनाए रखने के लिए लोगों को अपने घर के पास ही विसर्जन करना होगा।

शहर में स्थापित दशामा की हजारो प्रतिमाओं के विसर्जन पर सवाल
सूरत शहर में दशामां की हजारो प्रतिमा स्थापित की गयी है और आगामी महिने गणेश उत्सव के दौरान गणेशजी की हजारो प्रतिमा स्थापित होगी। मनपा आयुक्त ने कहा की सुप्रिम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार तापी नदी में एक भी धार्मिक प्रतिमा का विसर्जन नही होगा। विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब पर फिलहाल कोई विचार नही है। सूरत शहर में दशामा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतू मनपा द्वारा किसी भी प्रकार  की कोई व्यवस्था नही की है, कोरोना काल के दौरान सामाजिक अंतर बनाए रखने के लिए लोगों को अपने घर के पास ही विसर्जन करना होगा। 
सूरत शहर में सावन महिने की शुरूआत के साथ दस दिनों तक दशामा का पर्व मनाया जाता है। दशामां की छोटी प्रतिमा घर में स्थापित करके दस दिनों तक पुजा अर्चना करके दसवे दिन माताजी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। शहर करीबन 25 हजार से अधिक छोटी मोटी दशामा की प्रतिमाओं को श्रध्दालुओं द्वारा घरों में स्थापित किया जाता है। सावन महिने के दसवे दिन आधी रात को श्रध्दालुओं द्वारा माताजी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। पिछले साल कोरोनाकाल के दौरान तापी नदी और तालाबो में विसर्जन प्रक्रिया की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नही की थी। इस वर्ष भी प्रशासन ने दशामा के विसर्जन के लिए कोई व्यवस्था नही की है। कोरोनाकाल से पुर्व तापी नदी के विभिन्न घाटों पर कुत्रिम तालाब बनाकर वहा पर विसर्जन किया जाता था। 
मनपा आयुक्त बंछा निधि पानी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि दशामा की प्रतिमा के लिए अभी तक कृत्रिम तालाब की कोई व्यवस्था नही की है। आगामी महिने गणेश उत्सव का आयोजन है। सुप्रिम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार तापी नदी में एक भी प्रतिमा का विसर्जन नही होगा। भक्तों द्वारा घर के सामने सोसायटी के सीओपी में इको फ्रेन्डली गणेश विसर्जन पर जोर दिया जायेगा। राज्य सरकार ने भी मात्र चार फिट से कम और मीट्टी की प्रतिमा को ही मंजुरी दी है। 
Tags: