सूरत : उकाई बांध में 1.31 लाख क्यूसके की आय और जलस्तर 320 फिट दर्ज

सूरत :  उकाई बांध में 1.31 लाख क्यूसके की आय और जलस्तर 320 फिट दर्ज

महाराष्ट्र मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण तापी नदी लबालब बहने से उकाई बांध के जलस्तर में पिछले दो दिनों में ५ फिट की वृध्दि दर्ज हुई है।

हथनुर डेम के 41 गेट संपुर्ण खोलकर तापी नदी में 91 हजार क्सूसेक पानी छोड़ना जारी 
तापी नदी के महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के केचमेन्ट क्षेत्र में बारीश के कारण लगातार तीसरे दिन भी हथनुर बांध के  सभी 41 गेट संपुर्ण खोलकर 91 हजार क्युसेक से अधिक पानी छोडना जारी है। हथनुर से छोडे गए पानी के कारण उकाई बांध में 1.31 लाख क्यूसेक से अधिक आय हो रही है। फिलहाल उकाई का जलस्तर 320.53 फिट जो  खतरे के निशान से 25 फिट तक नीचे है। 
सूरत बाढ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में लगातार भारी बरसात हो रही है। तापी नदी के उपरी क्षेत्र में अच्छी बार‌िश के कारण हथनुर बांध खतरे के निशान पर पहुंच गया था। तापी नदी पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर भुसावल के नजदीक हथनुर बांध का खतरे का स्तर 214 मीटर है। मध्यप्रदेश में भी तापी नदी के उपरी क्षेत्र में हो रही भारी बारीश के कारण हथनुर बांध में बरसात के पानी की नयी आय अधिक क्षमता में आ रही है। इस लिए हथनुर बांध के 41 गेट संपुर्ण खोलकर जितना पानी हथनुर बांध में आ रहा है उतना संपुर्ण पानी तापी नदी में छोडा जा रहा है। शनिवार शाम को हथनुर बांध का जल स्तर 208.870 मीटर दर्ज हुआ है। हथनुर बांध से तापी नदी में 91हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। उकाई बांध का खतरे का स्तर 345 फिट है जिसके सामने रविवार को उकाई का जलस्तर 319.90 फिट दर्ज हुआ है। उकाई बांध में उपरी क्षेत्र से 1.31 लाख क्यूसेक पानी की आय हो रही है जिसके सामने बांध से केनाल के लिए मात्र 600 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है।  उकाई के उपरी क्षेत्र में तापी नदी के केचमेन्ट एरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी गेज स्टेशनों में  बारीश दर्ज हुई है।  उकाई बांध में लगातार दो दिनों से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आय हो रही है। जिसके कारण दो दिनों में उकाई बांध के जलस्तर में 5 फिट की वृध्दि दर्ज हुई है। उकाई में आगामी दो दिनों तक एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आय जारी रहेगी। उकाई बांध खतरे के निशान से बहुत दुर होने से अभी उकाई बांध से तापी नदी में पानी छोडने की कोई संभावना नहीं है। 
Tags: