સુરત : ઘરની બહાર સુતા લોકો સાથે ચપ્પુની અણીએ લૂંટ, CCTV Video વાયરલ સામે આવ્યો pic.twitter.com/nFmXpJxP0p
— News18Gujarati (@News18Guj) June 5, 2021
सूरत : कारखाने के बाहर सो रहे मजदूरों को चाकू की नौंक पर लूटा
By Loktej
On
गर्मी के कारण सो रहे थे घर के बाहर, एक ही दिन में पाँच लोगों को लूटा
सूरत में लगातार असामाजिक तत्वों का आतंक हर दिन बढ़ते ही जा रहा है। सूरत के पांडेसरा इलाके में कुछ श्रमिक अपने घर के नजदीक आए कारखानों में से निकलती गर्मी के कारण बाहर आकर सोते है। इन मजदूरों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चाकू की नौंक पर लूट लिए गया था। लूट की इन घटनाओं के कारण पुलिस तंत्र दौड़ने लगा है। सूरत में पिछले कई दिनों से इस तरह की घटनओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। असामाजिक तत्वों द्वारा दादागिरी कर उनसे लूट की जा रही है। ऐसी ही घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल आने से पुलिस भी इस बारे में जांच कर रही है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सूरत पांडेसरा के प्रमुख पार्क सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोग गर्मी के कारण बाहर सोये हुये थे। तभी सो बाइक पर चार जन आए और उन्हें लूट कर चले गए। सभी ने अपने साथ चाकू रखा था, जिसे दिखा कर वह लोगों को लुंट रहे थे। एक ही दिन में पाँच ऐसी ही घटना के कारण लोगों में भी सनसनी फ़ेल गई है। पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने के अपने सारे प्रयास शुरू किए है।
Tags: