सूरत में रविवार को कोरोना के नए 2103 मरीज, 27 की मौत और 1607 हुए डिस्चार्ज

सूरत में रविवार को कोरोना के नए 2103  मरीज, 27 की मौत और  1607 हुए डिस्चार्ज

सूरत में रविवार को कोरोना के नए मरीजों का आंकडा शनिवार से थोडा कम रहा मगर रविवार को कोरोना को हाराकर घर लौटनेवाले मरीजों की संख्या में वृध्दि दर्ज हुई।

अब तक 1,06,629 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1645, स्वस्थ हुए 81179, एक्टिव मरीज 21805
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकडों में शनिवार के मुकाबले रविवार को सामान्य कमी दर्ज हुई है और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में वृध्दि हुई। शहर-जिले में रविवार को नए 2103 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 1607 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 1,04,629 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । रविवार को शहरी क्षेत्र से 26 और ग्रामीण क्षेत्र से 1 सहित 27 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1645 की मौत हुई और 81,179 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 21,805 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
रविवार को सूरत शहर में नए 1690  मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8,1778 हुई। रविवार को शहर के उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 34 वर्षीय महिला की मिशन अस्पताल में, लिंबायत जोन के डुंभाल क्षेत्र से 41 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर होस्पीटल में, रांदेर जोन के  पाल क्षेत्र से 64 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  रांदेर जोन के अडाजण पाटीया क्षेत्र से 72 वर्षीय महिला की महावीर अस्पताल में,  उधना जोन के उधना क्षेत्र से 54 वर्षीय पुरूष की स्मीमेरअस्पताल में,  अठवा जोन के भटार क्षेत्र से 59 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के  अमरोली  क्षेत्र से 76 वर्षीय पुरूष की  सिविल अस्पतला में,  रांदेर जोन के पालनपुर पाटीया क्षेत्र से 85 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 62 वर्षीय पुरूष की महावीर अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के नानपुरा क्षेत्र से 51 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  कतारागम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कोसाड आवास क्षेत्र से 62 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कतारगाम दरवाजा क्षेत्र से 28 वर्षीय महिला की विनस अस्पताल में,  अठवा जोन के भटार क्षेत्र से 46 वर्षीय महिला की प्रभु अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के पुणागांव क्षेत्र से 70 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, उधना जोन के उधना क्षेत्र से 86 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 46 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, वराछा-ए जोन में ए.के.रोड क्षेत्र से 69 वर्षीय पुरूष की ‌सिविल अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के पुणागांव क्षेत्र से 67 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, लिंबायज जोन के गोडादार क्षेत्र से 56 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के योगीनगर क्षेत्र से 86 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 61 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के रांदेर क्षेत्र से 66 वर्षीय पुरूष की आसुतोष अस्पताल में, अठवा जोन के पार्ले पोईन्ट  क्षेत्र से 70 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में और लिंबायत जोन के नीलगीरी रोड क्षेत्र से 81 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। 
अभी तक शहर में कोरोना से 1321 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को कोरोना संक्रमित नए 1220 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 63,096 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
रविवार को नए 1690 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज रांदेर जोन से 283, अठवा जोन से 278,  कतारगाम जोन से 245,  वराछा-ए जोन से 187, सेन्ट्रल जोन से 171, वराछा-बी जोन से 185 , लिंबायत जोन से 145 और उधना जोन से 196 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 16,007  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 13,546 कतारगाम जोन में 11,655  लिंबायत जोन में 8348, वराछा-ए जोन में 8683, सेन्ट्रल जोन में 8177, वराछा बी जोन में 7698 और सबसे कम उधना जोन में 7664 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1321 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 324 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजी अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 21,805 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: