सूरत शहर -जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकडा एक लाख के पार

सूरत शहर -जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकडा एक लाख के पार

सूरत शहर जिले में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है, अब तक कुल संक्रमितों का आंकडा एक लाख के पार हो चुंका है, शनिवार को नए २७२६ लोगों का रिपोर्ट पोजिटिव आया।

एक दिन में नए 2726  मरीज, 28 की मौत, 1246 हुए डिस्चार्ज, अब तक 1,02,526 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1618, स्वस्थ हुए 79572, एक्टिव मरीज 21336
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में लगातार वृध्दि जारी है अब तक कुल एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुंके है। शनिवार को  पोजिटिव मरीजों की संख्या 2700 के पार हो गई। शहर-जिले में शनिवार को नए 2726 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 1246 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 1,02,526 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । शनिवार को शहरी क्षेत्र से 25 और ग्रामीण क्षेत्र से 3 सहित 28 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1618 की मौत हुई और 79,572 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 21,336 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
शनिवार को सूरत शहर में नए 2361  मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 80,088 हुई। शनिवार को शहर के लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 33 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 48 वर्षीय पुरूष की आईडीसीसी होस्पीटल में, लिंबायत जोन के  डिंडोली क्षेत्र से 56 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की युनाईटेड ग्रीन अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के वराछा क्षेत्र से 47  वर्षीय महिला की युनिक अस्पताल में,  लिंबायत जोन के  डिंडोली क्षेत्र से 33 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के  सरथाणा  क्षेत्र से 55  वर्षीय पुरूष की  सिविल अस्पतला में,  रांदेर जोन के अडाजण पाटीया क्षेत्र से 67 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कोसाड रोड क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के गोपीपुरा क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के नाना वराछा क्षेत्र से 55 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 49 वर्षीय पुरूष की शेल्बी अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के नाना वराछा क्षेत्र से 83 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  रांदेर जोन के जहांगीरपुरा क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  अठवा जोन के मजुरागेट क्षेत्र से 77 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के रामपुरा क्षेत्र से 54 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 73 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, अठवा जोन में भटार क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की ‌स्मीमेर अस्पताल में,  उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला की प्रभु अस्पताल में, अठवा जोन के पीपलोद क्षेत्र से 72 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, वराछा-ए जोन के लंबे हनुमान रोड क्षेत्र से 74 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, अठवा जोन के अंबानगर क्षेत्र से 81 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, उधना जोन के भेस्तान क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-ए जोन के कापोद्रा क्षेत्र से 47 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में और रांदेर जोन के आनंद महल रोड क्षेत्र से 34 वर्षीय पुरूष की युनाईटेड अस्पताल में कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1295 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित नए 950 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 61,876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
शनिवार को नए 2361 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज रांदेर जोन से 450, अठवा जोन से 414,  कतारगाम जोन से 296,  वराछा-ए जोन से 260, सेन्ट्रल जोन से 253, वराछा-बी जोन से 224 , लिंबायत जोन से 228 और उधना जोन से 236 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 15,729  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 13,263 कतारगाम जोन में 11,410  लिंबायत जोन में 8204, वराछा-ए जोन में 8495, सेन्ट्रल जोन में 8006, वराछा बी जोन में 7513 और सबसे कम उधना जोन में 7468 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1295 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 323 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजी अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 21,336 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: