सूरत : पति जेल में, विवाहिता के प्रेमी ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर डाला!

सूरत : पति जेल में, विवाहिता के प्रेमी ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर डाला!

पति की अनुपस्थिति में रिक्शाचालक से हुआ प्यार, बेटी पर ही नजर बिगाड़ी प्रेमी ने

हत्या के आरोप में पति को जेल की सजा भोग रहे युवक की पत्नी को रिक्शा चालक से प्रेम हो गया। प्रेमी ने उसकी अनुपस्थिति  15 साल की किशोरी को धमका कर बलात्कार किया। घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। भटार क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता के पति को 2 साल पहले सचिन में हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया था। 
पति की अनुपस्थिति में पत्नी को भटार रोड पर कृष्णा नगर में रहने वाले रिक्शा चालक धर्मेंद्र रामसागर से प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद वह रिक्शाचालक के साथ रहने लगी। इसके बाद अलग हो गई थी। हालांकि रिक्शा चालक की नजर उसकी 15 साल की बेटी पर पड़ी थी। 
जब महिला नौकरी पर जाती थी तो उसके अनुपस्थिति में रिक्शाचालक उसके घर आता था और छोटे भाई तथा बहन को मार डालने की धमकी देता और इस तरह से वह किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। एक साल से किशोरी  का यौन शोषण के कारण किशोरी परेशान हो गई थी। जब माता को यह घटना पता चली तो उसने शनिवार को खटोदरा पुलिस स्टेशन में किशोरी पर बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है।
Tags: Gujarat