सूरत में कोरोना संक्रमण टोप गियर में, नए 1920 मरीज, 26 की मौत

सूरत में कोरोना संक्रमण टोप गियर में,  नए 1920 मरीज, 26 की मौत

शहर जिले में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से फैल रहा है, हररोज नया रिकोर्ड तुट ने के साथ अब मौत के आंकडे भी बढ़ने लगे है, शुक्रवार को एक दिन में ही १९२० मरीजों का रिपोर्ट पोजिटिव आया और २६ की मौत हुई।

अब तक 83296 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1404, स्वस्थ हुए 71987, एक्टिव मरीज 9905
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक 1900 से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 1920 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 831 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 83,296 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र से 2 और शहरी क्षेत्र से 24 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1404 की मौत हुई और 71,987 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 9905 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
शुक्रवार को सूरत शहर में नए 1522 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 64,663 हुई। शुक्रवार को शहर के कतारगाम जोन के  कतारगाम क्षेत्र से 60 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, उधना जोन के  पांडेसरा क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की आरोग्यम होस्पीटल में, वराछा-ए जोन के फुलपाडा क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, लिंबायत जोन के डींडोली क्षेत्र से 38 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के बोम्बे मार्केट क्षेत्र से 48 वर्षीय पुरूष की महावीर अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के क्षेत्रपाल क्षेत्र से 51 वर्षीय पुरूष की महावीर अस्पताल में,  अठवा जोन के अलथाण क्षेत्र से 76 वर्षीय पुरूष की युनिक अस्पतला में, सेन्ट्रल जोन के  नानपुरा क्षेत्र से 67 वर्षी पुरूष की सिविल अस्पताल में,  उधना जोन के उधना क्षेत्र से 40 वर्षीय महिला की स‌िविल अस्पताल में, रांदेर जोन के  पालनपुर जकातनाका क्षेत्र से 70 वर्षीय महिला की सिविल अस्पतला में, वराछा-ए जोन के आई माता रोड क्षेत्र से 70 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  कतारगाम जोन के छापराभाठा क्षेत्र से 72 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  अठवा जोन के  घोडदौड रोड क्षेत्र से 56 वर्षीय पुरूष की  स्ट्राई स्टार अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 49 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, कतारगाम जोन के  अमरोली क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, अठवा जोन के वेसू क्षेत्र से 48 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के योगीचौक क्षेत्र से 70 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, वराछा-बी जोन में सीमाडा  क्षेत्र से 47 वर्षीय पुरूष की स्मीमेरअस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली आवास क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 68 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  उधना जोन में  उन पाटीया क्षेत्र से 43 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 60  वर्षीय पुरूष की  स्मीमेरअस्पताल में, रांदेर जोन के अमीधरा वाडी क्षेत्र से 38 वर्षीय पुरूष की युनिक अस्पताल में और लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 68 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में कोरोना चिकत्सिा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1102 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नए 638 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 56,269 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
शुक्रवार को नए 1522 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 284, रांदेर जोन से 290, लिंबायत जोन से 134, कतारगाम जोन से 288, सेन्ट्रल जोन से 141, वराछा-ए जोन से 140, वराछा-बी जोन से 106 और  उधना जोन से 139 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 13026  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 10493, कतारगाम जोन में 9415, लिंबायत जोन में 6674, वराछा-ए जोन में 6731, सेन्ट्रल जोन में 6394, वराछा बी जोन में 5972 और सबसे कम उधना जोन में 5958 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1102 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 302 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजि अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 9905 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: