सूरत सिविल अस्पताल में स्टाफ की किल्लत होने पर आरएसएस के कार्यकर्ता सेवा में जुडे

सूरत सिविल अस्पताल में स्टाफ की किल्लत होने पर आरएसएस के कार्यकर्ता सेवा में जुडे

सूरत सिविल अस्पताल में कार्यरत कोविड वोर्ड में स्टाफ की कमी होने के कारण राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पीपीई कीट पहनकर कोरोना मरीजों तथा मेडिकल स्टाफ को भोजन वितरित किया।

स्वंयसेवकों ने पीपीई कीट पहनकर मरीजों तक भोजन पहुचाया
सूरत शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के साथ सरकारी अस्पतालों में भी अब व्यवस्था चरमराने लगी है। सिविल अस्पताल में स्टाफ की किल्लत होने पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने पीपीई कीट पहनकर मरीजों तक वोर्ड में भोजन पहुचाने की व्यवस्था की। 
सूरत सिविल अस्पताल में पिछले कई दिनों से स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को चिकित्सा में दिक्कत आ रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों को दो समय भोजन पहुचाने के लिए भी स्टाफ नही मिल रहा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रूप से  सिविल में सेवा देने की तैयारी दिखाई। आरएसएस के कार्यकर्ता सूबह से ही सिविल अस्पताल में पहुचे जहा उन्हे अस्पताल की ओर से पीपीई कीट दी गई। पीपीई कीट पहनकर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कोविड अस्पताल में मरीजों तथा मेडिकल एवं पेरा मेडिकल स्टाफ तक भोजन पहुचाने का कार्य किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता पहले से ही सिविल में सेवा प्रदान कर रहे थे अब आरएसएस के कार्यकर्ता भी सिविल में मरीजों तक भोजन पहुचाने का सेवा का कार्य कर रहे है। 
आज सूरत शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की विकट परिस्थिति के दौरान कुदरती आफत की तरह महामारी में भी कोरोना मरीजों के लिए संघ के कार्यकर्ताओं ने सेवा दी। इसी के साथ शहर की अन्य सेवाभावी संस्थाए सामाजिक संस्थाए भी सिविल अस्पताल में सेवा प्रदान करने के लिए आगे आ रही है। 
Tags: