सूरतः शहर में कोरोना संक्रमण बेकाबू, नए 1087 मरीज, 16 की मौत, 772 हुए डिस्चार्ज

सूरतः शहर में कोरोना संक्रमण बेकाबू, नए 1087 मरीज, 16 की मौत, 772 हुए डिस्चार्ज

अब तक 74947 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1283, स्वस्थ हुए 67,975, एक्टिव मरीज 5689

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक 1400 से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में रविवार को नए 1448 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 772 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 74947 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । रविवार को शहरी क्षेत्र से 16 तथा ग्रामीण क्षेत्र से दो सहित कुल 18 कोरोना मरीजों की मौत हुई अब तक शहर जिले में कुल 1283 की मौत हुई और 67975 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 5689 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे हैं। 
रविवार को सूरत शहर में नए 1087 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 57728 पर पहुंच गई है। रविवार को  वराछा ए जोन के वराछा क्षेत्र से 72 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल, पूणागाम  क्षेत्र से 48 वर्षीय पुरुष  की नई सिविल अस्पताल में, पूणागाम  क्षेत्र से 61 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। उधना जोन से उधना क्षेत्र से 75 वर्षीय पुरुष की नई स‌िविल अस्पताल में तथा उधना क्षेत्र की 66 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई है। इसके अलावा लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 60 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल में, प्रियंका इन्टर सिटी की 55 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल में तथा  ड‌िंडोली क्षेत्र से 65  वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।  रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 81 पुरुष की स्मीमेर अस्पताल, मोराबागल क्षेत्र से 65 वर्षीय पुरुष की नई सिविल अस्पताल में तथा ताड़वाडी क्षेत्र से 70 वर्षीय पुरुष की नई सिविल अस्पताल में  उपचार के दरम्यान मौत हो गई। 
कतारगाम जोन के कतारगाम क्षेत्र से 65 वर्षीय स्त्री की स्मीमेर अस्पताल में, वेडरोड की 78 वर्षीय स्त्री की नई सिविल अस्पताल में, अमरोली क्षेत्र से 65 वर्षीय पुरुष की नई सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इठवा  जोन के पार्लेप्वाइंट  क्षेत्र से 58 वर्षीय स्त्री की नई सिविल  अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई है। अभी तक शहर में कोरोना से 989 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को कोरोना संक्रमित 772 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 53133 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
रविवार को नए 1087  कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 185, रांदेर जोन से 171, लिंबायत जोन से 115, कतारगाम जोन से 118, सेन्ट्रल जोन से 141, वराछा-ए जोन से 128, वराछा-बी जोन से 112 और  उधना जोन से 117 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 11819 , रांदेर जोन में 9240, कतारगाम जोन में 8295, लिंबायत जोन में 6036, वराछा-ए जोन में 5982, सेन्ट्रल जोन में 5704, वराछा बी जोन में 5368 और सबसे कम उधना जोन में 5284 कोरोना संक्रमित मरीज है। 
Tags: Gujarat