कोरोना महामारी के मद्देनजर सूरत पुलिस ने जारी की है ये अधिसूचना, जानें और पालन करें

बढ़ रही कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए सूरत पुलिस कमिश्नर ने धारा 144 लगाई

सूरत शहर में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि होते जा रही है। जिसे कम करने के लिए सूरत पुलिस द्वारा कमिश्नर द्वारा एक अध्यादेश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत सूरत में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा किसी भी तरह की रैली निकालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूरत में यह सभी प्रतिबंध 13 अप्रेल तक लागू किए गए है। 
प्रजा का मिला साथ, होम क्वारंटाइन की संख्या बढ़ी
कोरोना को काबू में करने के लिए तंत्र दी जाने वाली सूचनाओं का सभी सूरतवासियों द्वारा काफी सख्ती से पालन किया गया था। सूरत मनपा कमिश्नर द्वारा लोगों को धुलेटी नहीं खेलने की अपील की गई थी, जिसे सभी ने माना था। धुलेटी के दिन भी शहर के रोड सुमसाम देखने मिली थी। 
हालांकि लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के कारण होम क्वारंटाइन की संख्या भी बढ़ गई है। 1 मार्च को जहां 4395 लोग होम क्वारंटाइन थे। वहीं 28 मार्च को यह संख्या बढ़कर 28,863 तक बढ़ गई है। हर दिन यह आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। कोरोना की इस दूसरी लहर में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिसके चलते अधिक से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। 
Tags: 0