सुरतियों आनन्दो : 31 मार्च से इस जगह के लिए हजीरा से शुरू हो रही क्रूज़ सेवा

सुरतियों आनन्दो : 31 मार्च से इस जगह के लिए हजीरा से शुरू हो रही क्रूज़ सेवा

'हजीरा-धोधा' रो-पेक्स फेरी की भव्य सफलता के बाद लिया गया निर्णय

स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के यात्रियों के लिए क्रूज सेवा शुरू करने के बाद अब मोदी सरकार द्वारा सूरतवासियों को एक और गिफ्ट दी गई है। आने वाले समय में सरकार द्वारा हजीरा से दीव तक क्रूज शुरू होने जा रही है। 31 मार्च के दिन सूरत के हजीरा पोर्ट से दीव के लिए शुरू होने वाले इस क्रूज का वर्च्युल ओपनिंग केन्द्रीय पॉर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेस मंत्री मनसुख माँड़वीया द्वारा किया जाएगा। 
13 से 14 घंटे का होगा सफर
यह क्रूज हर सोमवार और बुधवार को हजीरा से निकलेगी और दूसरे दिन सुबह दीव पहुंचेगी। इसके बाद उसी दिन शाम को दीव से वापिस निकलकर उसके दूसरे दिन हजीरा वापिस आएगी। क्रूज में एक तरफ की यात्रा के लिए 13 से 14 घंटे का समय लगेगा। क्रूज हफ्ते में दो फेरी लेगा, इसके अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविरवार को सूरत के हाई-सी में यात्रा करवाएगा। बता दे की इस क्रूज में 300 यात्रियों की कैपेसिटी है। इसके अलावा इसमें 16 कैबिन भी है। 
4 महीने बाद फिर से मिली एक और सौगात
बता दे की चार महीने पहले ही प्रधानमंत्री द्वारा 'हजीरा-धोधा' रो-पेक्स सेवा शुरू की गई थी। मात्र 4 महीने में ही 1 लाख से अधिक यात्री और हजारों वाहनों द्वारा इस सेवा का लाभ लिया गया है। इस तरह की भावी सफलता के बाद हजीरा से दीव के लिए क्रूज के सेवा शुरू की गई है। 
Tags: