सास-बहू में तकरार के बाद हुई सुलह का भी समाचार पढ़ो!
By Loktej
On
संपत्ति बेचने का दबाव बना रही थी बड़ी बहू और बेटा, अंत में हुआ समाधान
घर में सास-बहू के बीच कई बार नौंकझोक होती रहती है। एक ऐसे ही तकरार में सास और बहू के बीच कानूनी जंग भी शुरू हो गई थी। हालांकि अंत में दोनों सास एवं बहू ने समजदारी का परिचय देते हुये समाधान कर लिया था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, घोडदोड़ रोड इलाके में रहने वाली 76 वर्षीय लीलाबेन की शादी 50 साल पहले सुधीरभाई के साथ हुई थी। जिनकी साल 2006 में मृत्यु हो गई थी। सुधीरभाई से लीलाबेन को दो संतान थी, हालांकि पिता की मृत्यु के बाद दोनों संतान अपनी विधवा माता से अलग रहते थे।
जायदाद बेचने का बनाया दबाव
पति की मृत्यु के बाद लीलाबेन ने दोनों संतानों के बीच जायदाद का बंटवारा कर दिया था। पर जिस जायदाद में विधवा खुद रहती थी, वहाँ उसका बड़ा पुत्र भी रहने लगा। 14 सालों से अलग रहने वाले बड़े पुत्र और पुत्रवधू ने 2020 में महिला के ऊपर घर बेचने का दबाव बनाया। जिसके कारण लीलाबेन ने एडवोकेट प्रीतिबेन जोशी के द्वारा सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत बड़ी बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा के खिलाफ रक्षण की मांग की थी।
हालांकि दोनों पक्षकारों के बीच समाधान की प्रक्रिया करने पर दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी थी और समस्या का सुखद समाधान हुआ था। जिसके बाद दोनों सास-बहू ने पुरानी बातों को भुलाकर आपस में रहने स्वीकार किया। इसके चलते सास ने बहू के खिलाफ की हुई शिकायत भी वापिस ले ली थी।
Tags: 0