सूरत : 7 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन के नियम से प्रवासियों व्यापारियों का आना बंद, कारोबार पर असर

सूरत : 7 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन के नियम से प्रवासियों व्यापारियों का आना बंद, कारोबार पर असर

बाहर से आने वाले व्यापारियों को रहना पड़ेगा 7 दिन तक क्वारंटाइन, अन्य राज्य के व्यापारियोंने सूरत आना टाला

कोरोना संक्रमण को तेजी से फैलने से रोकने के लिए सूरत महानगर पालिका की ओर से शहर के बाहर से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को 7 दिन तक क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया गया है। इसके चलते कपड़ा व्यापारियों को पूरा व्यापार ठप होने की आशंका नजर आने लगी है। त्योहारों की और लग्नसरा की खरीद के लिए जो लोग अन्य राज्यों से आने वाले थे वह लोग क्वारंटाइन के डर के मारे अपना टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। 
त्यौहारो के समय का व्यापार गंवाना पड़ेगा
1 साल तक कोरोना में व्यापार गंवाने के बाद व्यापारियों को उम्मीद थी कि इस बार होली और लग्नसरा पर अच्छा व्यापार रहेगा। लेकिन प्रशासन ने उनकी गिनती को उल्टा कर दिया है। दो दिन पहले ही मनपा ने एक परिपत्र जारी किया जिसमें बताया है कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को 7 दिन तक क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। इसके बाद से अन्य राज्यों के व्यापारियों ने सूरत की मंडी में आना टाल दिया है। वह अपना टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर चल रहा है व्यापार
कई व्यापारियों ने जरूरत भर के ऑर्डर सोशल मीडिया के माध्यम से बुक करवा दिए हैं। व्यापारियों ने अपने इस व्यथा के बारे में गुरुवार को सूरत टैक्सटाइल मार्केट में आयोजित मीटिंग में मनपा कमिश्नर को गुहार भी लगाई थी। लेकिन मनपा कमिश्नर ने इस बारे में कोई छूट देने से इनकार कर दिया है। हालांकि मार्केट क्षेत्र में केस काम आए तो कुछ छूट मिल सकती है ऐसा आश्वासन भी दिया था। सूरत शहर के होटल और गेस्ट हाउस में रुकने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट कराना पड़ेगा। गुरुवार को मनपा ने ऐसा परिपत्र जारी कर के सभी होटल वालों को निर्देश दे दिए हैं।
Tags: 0