
सूरत महानगरपालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति आज
By Loktej
On
सूरत महानगरपालिका की विभिन्न १२ समितियों के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति के लिए बुधवार को संजीवकुमार ओडिटोरियम में सामान्य सभा में चयन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शहर पदाधिकारियों द्वारा किसका मेन्डेट दिया जाता है उसका सस्पेन्ड सूबह 9 बजे खुलेगा।
संजीवकुमार ओडिटोरियम में होगी मनपा की सामान्य सभा
सूरत महानगरपालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति के लिए आज संजीवकुमार ओडिटोरियम में सामान्य सभा में चयन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शहर पदाधिकारियों द्वारा किसका मेन्डेट दिया जाता है उसका सस्पेन्ड सूबह 9 बजे खुलेगा।
महानगरपालिका की सामान्य सभा गुरूवार को सुबह 10 बजे पाल स्थित संजीवकुमार ओडिटोरियमें होगी। महानगरपालिका का चुनाव 21 फरवरी 2021 को हुआ था जिसका
१२ विभिन्न समितियों के अध्यक्ष का होगा चयन
परिणाम 23 फरवरी 2021 को घोषित हुआ था। 12 मार्च को शहर के नए महापौर, उप महापौर, स्थायी समिति सदस्य, दंडक, शासक पक्ष नेता, विपक्षी नेता की नियुक्ति हुई थी।
नवनियुक्त महापौर हेमाली बोघावाला ने मनपा की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए सामान्य सभा बुलाई है। सामान्य सभा में स्वास्थ समिति, सार्वजनिक निर्माण समिति, पानी समिति, गटर समिति, नगर नियोजन समिति, सांस्कृतिक समिति, कानून समिति, अस्पताल समिति, गार्डन समिति, लाईट एन्ड फायर समिति, स्लम इम्प्रुवमेन्ट समिति , सार्वजनिक परिवहन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होगी।
सभी समितियों में आप के दो सदस्यों का भी किया जायेगा समावेश
महानगरपालिका में शासक भाजपा द्वारा स्थायी समिति में विपक्ष आम आदमी पार्टी के एक भी सदस्य को स्थान नही दिया। पालिका की समितियों में दस सदस्य भाजपा के और दो सदस्य आम आदमी पार्टी के हो सकते है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और शहर संगठन द्वारा गुरूवार सुबह पार्टी का मेन्डेट भाजपा के सदस्यों को दिया जायेगा। मेन्टेड में जिन सदस्यों के नाम होंगे उसे सामान्य सभा में नियुक्ति दी जायेगी।
Tags: