सूरत : 13 वर्षीय लड़की से रिश्तेदार ने किया गंदा काम, ऐसे हुआ मामला उजागर, थाने पहुंची बात

सूरत : 13 वर्षीय लड़की से रिश्तेदार ने किया गंदा काम, ऐसे हुआ मामला उजागर, थाने पहुंची बात

शादी का लालच देकर किया कई बार यौन शोषण, गर्भपात भी करवाया

इंसान खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने घर-परिवार में ही पाता है पर कभी कभी परिवारवालों को लेकर कुछ ऐसी खबरे सामने आ जाती है जिसे सुनकर मानवता से विश्वास उठ जाता है। एक ऐसा ही मामला सूरत के लिंबायत इलाके में सामने आई है जहाँ एक 13 साल की लड़की के साथ उसी के जीजा ने शादी का लालच देकर बार-बार उसके साथ यौन संबंध किया और उसे गर्भवती कर दिया। इसके बाद जीजा ने बच्ची का गर्भपात भी करा दिया था। हालांकि लड़की का पेट बड़ा होता रहा तो परिवार ने उससे इसके बारे में पूछा और फिर लड़की ने परिवार वालों को पूरी घटना की सूचना दे दी। इसके बाद परिवार ने लिंबायत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
क्या हैं पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरत के लिंबायत में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके चचेरी बहन के पति ने बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया। फरवरी में जब लड़की का पेट बड़ा दिखाई देने लगा, तो परिवार ने उसके बारे में पूछा। इस पर लड़की ने बताया कि उसकी जीजा ने उसके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार यौन संबंध बनाकर उसे गर्भवती बनाया। हालांकि इसके बाद भी लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज नहीं की। लेकिन पिछले कुछ समय से वह आरोपी घर आकर परिवार से झगड़ा कर उनकी लड़की कि शादी उससे करने के लिए मजबूर कर रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ लिंबायत पुलिस स्टेशन में बलात्कार, पॉक्सो और अवैध गर्भपात सहित कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

कुछ दिनों पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना

सूरत में कुछ दिन पहले भी एक ऐसी ही घटना सामने आ चुकी है। जहाँ एक लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद कतारगाम इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया। यश विजयभाई कड़िया नाम के एक युवक ने सूरत के कतारगाम इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और बाद में उसके साथ लगातार बातचीत की। बाद में लड़की को विश्वास में लेकर वह अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। पूरे मामले में दुष्कर्म की शिकार लड़की ने किसी को सूचना नहीं दी लेकिन लड़की के गर्भवती होने पर परिवार के सामने सारी जानकारी आई और परिवार ने पुलिस में यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Tags: