अमेरिका के मेरीलेंड में भारतीय दंपत्ति पर हमला, पत्नी की मौत

अमेरिका के मेरीलेंड में भारतीय दंपत्ति पर हमला, पत्नी की मौत

पुलिस ने हमलाखोर युवक को किया गिरफ्तार, शुक्रवार सुबह दस बजे हुई घटना

अमेरिका के मेरीलैंड में मोटेल के व्यापार से जुड़े सूरत के भरथाना में रहने वाले एनआरआई पटेल दंपत्ति को शुक्रवार के दिन अमेरिका में एक युवक ने गोली मारकर दी थी। इस घटना में भारतीय दंपति में से पत्नी की मौत हो गई जबकि पति के कमर के हिस्से में चोट लगी है।
शुक्रवार सुबह दस बजे हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार सूरत के भरथाना गांव के दिलीप भाई ईश्वर भाई पटेल और उनकी पत्नी उषाबहन दो पुत्रों के साथ कई वर्षों से अमेरिका के मैरीलैंड में रहते हैं। उनका वहां पर होटल का व्यवसाय है। उनके होटल में हकीम नाम के एक युवक ने रूम नंबर 206 लिया हुआ था। शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे किसी कारण से झगड़ा होने पर हकीम ने पटेल दंपत्ति पर 3 राउंड फायरिंग की थी। 
पति की तबियत स्थिर
एक गोली उषाबहन की छाती में लगी और दूसरी गोली दिलीप भाई के कमर में लगी, तीसरी गोली दिवाल से टकरा गई। इसके बाद युवक कार में भाग गया। उषा बहन और दिलीप भाई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उषा बहन के छाती में गोली लगी होने के कारण उनकी मौत हो गई जबकि, दिलीप भाई की तबियत स्थिर है। उषा बहन की मौत की समाचार के कारण सूरत में उनके गांव में गम का माहौल फैल गया है। दिलीप भाई बीते 20 साल से अमेरिका में परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में दो बेटे केयूर और केतूल हैं। पुलिस ने हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags: