
सूरत : उधना जोन द्वारा संपत्तिकर न भरनेवाली 165 मिल्कियतों को सील किया
By Loktej
On
शहर के सभी जोन में आकारणी विभाग द्वारा बकाया संपत्तिकर वसूलने के लिए नल कनेक्शन काटने की कड़ी कार्यवाही
चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक 196.23 करोड़ का संपत्तिकर वसूला
सूरत। वित्तीय वर्ष पुर्ण होने में अब चार सप्ताह ही बाकी होने से पालिका ने वेरा वसूलात अभियान तेज किया है। शहर के सभी जोन में आकारणी विभाग द्वारा बकाया संपत्तिकर वसूलने के लिए नल कनेक्शन काटने की कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को उधना जोन द्वारा 165 मिल्कियतों को सील करके स्थल पर ही 72 लाख के चेक एवं नगद संपत्तिकर वसूला।
पालिका की टीम को स्थल पर ही 72.15 लाख के नगद तथा चेक से वसूलात की
महानगरपालिका आयुक्त बंछानिधि पानी के आदेशानुसार उधना जोन के आकारणी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए कडी कार्यवाही शुरू की है। शुक्रवार को खटोदरा, उधना, पांडेसरा, भेस्तान, उन, बमरोली, गभेणी, सोनारी, भेदवाड, वडोदा आदि क्षेत्रों में आकारणी विभाग ने संपत्तिकर जमा न करने पर 165 मिल्कियतों को सील किया। मिल्कियतों को सील करने की कडी कार्यवाही के बाद पालिका की टीम को स्थल पर ही 72.15 लाख के नगद तथा चेक से वसूलात की गयी। उधना जोन द्वारा चालु वित्तीय वर्ष में अब तक 196.23 करोड रुपये संपत्ति कर के रूप मे वसूले जा चुंके है।
मिल्कियत सील करने के साथ ही पानी के नल कनेक्शन भी काटने की कार्यवाही
संपत्ति कर भरने में लापरवाही दिखानेवाले मिल्कियतों धारकों पर पालिका कडी कार्यवाही कर रही है। मिल्कियत सील करने के साथ ही पानी के नल कनेक्शन भी काटने की शिक्षात्मक कार्यवाही चल रही है। जिससे जिन मिलकतदारों का बकाया बाकी है वह जल्द से जल्द संपत्तीकर जमा कर दे। 31 मार्च से पुर्व सो प्रतिशत मिलकर वेरा (संपत्तीकर) वसूलने के लिए पालिका के विभिन्न जोन में स्पर्धा चल रही है।
Tags: