गुजरात : आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडी

गुजरात : आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडी

हवा की दिशा बदलते ही गुजरात में उत्तर से ठंडी हवाएं चलने लगी

बरसात के दिनों के बाद अब ठंडी के मौसम की शुरुआत हो रही है। वहीं हवा की दिशा बदलते ही गुजरात में उत्तर से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे राज्य में ठंड की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।

अगले दो दिनों में आएगी तापमान में गिरावट 


आपको बता दें कि गुजरात में दो दिन में 15 से 16 डिग्री ठंड रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के पंजाब से कश्मीर तक पहुंचने के अलावा राज्य में हिमालय की बर्फीली हवाएं भी तेज होंगी। मंगलवार सुबह शुरू हुई सर्द हवाओं के चलते अहमदाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री पर आ गया। अहमदाबाद में इस समय तापमान 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है।

आज कैसा रहेगा माहौल?


उत्तर गुजरात की बात करें तो बनासकांठा में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 37 रहेगा। साथ ही बनासकांठा में भी बादल छाए रहेंगे। जबकि दक्षिण गुजरात के डांग में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 31 रहेगा। जबकि दिन में ठंड का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 38 रहेगा। मध्य गुजरात के मेहसाणा में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 38 डिग्री रहेगा। वहीं मोरबी में भी न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 37 रहेगा। सौराष्ट्र के राजकोट की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 36 रहेगा। इसके अलावा, राजकोट में आज दिन में 38 प्रतिशत नमी रहेगी।
Tags: Gujarat