गुजरात : चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी शुरू की तैयारी, जीतने पर किसान कर्ज़ माफी का वादा

गुजरात : चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी शुरू की तैयारी, जीतने पर किसान कर्ज़ माफी का वादा

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसानों से कई वादे किए।

गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सारी प्रमुख पार्टियों के प्रमुख नेता गुजरात के दौरे पर आ रहे है। राज्य में भाजपा लंबे समय से सत्ता में है जबकि कांग्रेस दो दशकों से अधिक समय से मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने एक अहम ऐलान किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से किए गए ऐलान के मुताबिक अगर गुजरात में पार्टी को सत्ता मिलती है तो किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस कर्जमाफी का ऐलान कर किसानों का दिल जीतना चाहती है।गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसानों से कई वादे किए।

कांग्रेस द्वारा किए गए वादों के मुताबिक कर्ज माफी के साथ साथ 10 घंटे तक मुफ्त बिजली, प्राकृतिक आपदाओं के लिए मुआवजा योजना, पहली कैबिनेट बैठक में मौजूदा भूमि सर्वेक्षण रद्द करने, समर्थन मूल्य पर सभी कृषि उपज की खरीद, दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी, केंद्र पर दबाव सहित आश्वासन कृषि जिंसों पर जीएसटी रद्द करने के लिए काम किया जाएगा।