वलसाड : अपने सगे बाप का ही शिकार बनी ये बच्ची, दो साल तक दुष्कर्म के बाद दिया अपनी ही बहन को जन्म

वलसाड : अपने सगे बाप का ही शिकार बनी ये बच्ची, दो साल तक दुष्कर्म के बाद दिया अपनी ही बहन को जन्म

मामले की जानकारी के बाद बच्ची की माँ ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

आज के समय बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी शख्स के लिए उसका घर सबसे सुरक्षित होता है पर धरमपुर में ऐसा मामला आया है जिसमें एक बच्ची अपने ही घर में नोची गयी है। बच्ची के साथ उसी के घर में दुष्कर्म हुआ और बच्ची गर्भवती हो गई। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का सगा बाप था।
आपको बता दें कि एक नाबालिक बच्ची की मां द्वारा धरमपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक नाबालिक बच्ची को ढाई महीने पहले पेट में दर्द हुआ था। जब मां नाबालिग बेटी को धर्मपुर के राजकीय अस्पताल ले गई तो वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि नाबालिक गर्भवती है। मां ने इस बारे में पूछा तो नाबालिक ने उस समय तो कुछ नहीं बताया। घर जाने के बाद बच्ची रोने लगी। इस उम्र में गर्भवती हुई बच्ची को देखकर माँ बहुत परेशान थी। इसी बीच नाबालिक को 06 अप्रैल 2022 को रात करीब 9 बजे पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन नाबालिक ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो अभी तीन महीने की है। बच्चा होने के तीन मैंने बाद यानी 07 जुलाई 2022 को नाबालिक ने अपनी मां को बताया कि उसके बच्चे का बाप और कोई नहीं बल्कि उसी का बाप है। बच्ची का पिता ही पिछले दो साल से घर में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
बच्ची ने अपनी माँ को बताया कि उसके ही बाप ने दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मारेगा और घर से निकाल देगा। सब कुछ जानने के बाद बच्ची के मां ने पति के खिलाफ धर्मपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।