गुजरात : महिलाओं के लिए चेतावनी समान घटना, सस्ता सोना खरीदने का प्रलोभन देकर छह लाख रुपये ऐेंठ लिए

गुजरात :  महिलाओं के लिए चेतावनी समान घटना,  सस्ता सोना खरीदने का प्रलोभन देकर छह लाख रुपये ऐेंठ लिए

लालच में आकर देवरानी-जेठानी ठगी गई

 दहेगाम में महिलाओं के लिए चेतावनी समान एक घटना बनी है। दहेगाम तालुका के बहियल गांव में घी बेचने आई एक महिला सहित तीन महिलाओं ने देवरानी-जेठानी को नकली सोना देकर फरार हो जाने पर सभी के खिलाफ  दहेगाम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।  पुलिस ने मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गोगीबेन नाम की महिला यहां बहियल गांव निवासी हाजराबीबी हारुनमिया मलेक के यहां  एक साल से घी बेचने आती थी। इस महिला को इसके साथ रहती तीन अन्य महिलाओं को पैसे की जरुरत थी , जिससे सस्ता सोना देने की बात गोगीबेन से की थी। इसलिए लालच में आकर देवरानी-जेठानी ठगी गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला इससे पहले गांधीनगर जिले के दहेगाम तालुका के बहियल गांव में घी बेचने आती थी। यह महिला वहां पिछले एक साल से देवरानी-जेठानी  को घी देने आती थी। इस महिला को इसके रहने वाली तीन महिलाओं को पैसे की जरुरत होने से सस्ते में सोना बेचने का लालच दी थी।  इसके बाद गोगीबेन के कहने पर सस्ते में सोना खरीदने की लालच में आई देवरानी- जेठानी ने 6 लाख रुपये में सोना खरीदा। हालांकि सोना नकली पाए जाने पर चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दहेगाम थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर इनके पास से 3,43,000 रुपये बरामद किए हैं।
इस मामले की जानकारी की बात करें तो गोगीबेन दो जून को घी बेचने आई थी। उनके साथ तीन महिलाएं भी थीं। इस बीच, गोगीबेन ने कहा कि इन महिलाओं को सोने की गिन्नी बेचना है। बाद में महिला ने अपनी देवरानी को सोने के बारे में बताया। अंत में 150 ग्राम सोने की गिन्नी को 6 लाख रुपये में खरीदने का फैसला किया गया।
जब हाजराबीबी और उनकी देवरानी ने छह लाख रुपये नकद देने की बात कही तो रात होने से गोगीबेन ने पैसे साथ ले जाने से मना कर दिया था। बाद में देवरानी-जेठानी को पैसे लेकर दहेगाम में नेहरू चौकड़ी के पास बुलाया था। जब देवरानी-जेठानी वहां पहुंची तो गोगीबेन ने उन्हें अपना बैग उन्हें दे दिया और छह लाख रुपए ले लिए। जांच में पता चला कि गोगीबेन की दी गई सोने की गिन्नी नकली थीं। इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने शिकायत की थी।
Tags: