गांधीनगर : ऐतिहासिक धरोहर समान कंथारपुर महाकाली पीपल वृक्ष यात्राधाम के रूप में विकसित होगा!

गांधीनगर : ऐतिहासिक धरोहर समान कंथारपुर महाकाली पीपल वृक्ष यात्राधाम के रूप में विकसित होगा!

मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 6 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन लैण्डस्कैपिंग, ध्यान-योग स्थानों, एग्ज़ीबिशन हॉल, पाथ-वे, गैदरिंग एरिया का कामकाज देखा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गांधीनगर के निकट दहेगाम तहसील के कंथारपुर महाकाली वड (बरगद) के यात्रा-पर्यटन धाम विकास प्रोजेक्ट के विभिन्न कामकाजों का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को स्वयं कंथारपुर वड पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के दिशादर्शन में गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड द्वारा इस कंथारपुर महाकाली वड का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा-पर्यटन धाम के रूप में विकास किया जा रहा है। गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड ने इस उद्देश्य के लिए 6 करोड़ रुपए की लागत से प्रथम चरण के विकास कार्य शुरू किए हैं, जिसके अंतर्गत इस स्थान पर नयनरम्य लैण्डस्कैपिंग, ध्यान-योग स्थानों, एग्ज़ीबिशन हॉल, पाथ-वे, गैदरिंग एरिया, पानी के बोरवेल, इलेक्ट्रिक और प्लम्बिंग से जुड़े कामकाज शुरू किए गए हैं। 
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के निकट स्थित कंथारपुर महाकाली वड के यात्रा-पर्यटन धाम विकास प्रोजेक्ट के विकास कार्यों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मंगलवार सुबह राज्य के मुख्य सचिव पंकज कुमार, पर्यटन सचिव हारित शुक्ल, गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सचिव आर. आर. रावल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राम कुमार, गांधीनगर ज़िला कलेक्टर  कुलदीप आर्य एवं अधिकारियों के साथ कंथारपुर महाकाली वड पहुँचे। उन्होंने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का विवरण प्राप्त किया तथा साइट निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने स्थानीय अग्रणियों एवं ग्रामीणजनों के साथ सहज संवाद किया। वे बच्चों के साथ भी स्नेह-भाव से मिले। श्री भूपेंद्र पटेल ने इस परिसर में यात्राधाम विकास बोर्ड द्वारा पहले चरण में समग्रत: अनुमानित 14.69 करोड़ रुपए की लागत से जो कार्य किए जाने वाले हैं, उन्हें निश्चित समयावधि में और गुणवत्ता के साथ पूरे करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। 
मुख्यमंत्री कंथारपुर वड के नीचे महाकाली माता मंदिर में पूजा अर्चना की
यहाँ उल्लेखनीय है कि कंथारपुर वड (बरगद) 500 वर्ष पुराना माना जाता है। इसे मिनी कबीर वड के रूप में जाना जाता है। कंथारपुर वड के नीचे महाकाली माता का मंदिर है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शनार्थ आते हैं। इतना ही नहीं, आधा एकड़ से अधिक भूमि में फैले इस महाकाय बरगद की जड़ें भी प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं।
प्रधानमंत्री  नरेंद्रभाई मोदी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में इस स्थान का दौरा कर इसे यात्रा-पर्यटन धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में मोदी के इस संकल्प को साकार करने वाले यात्राधाम विकास के कार्य यहाँ तेज़ी से शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस दौरे के दौरान प्रोजेक्ट के विकास कार्यों की गहराई से जानकारी ली।
Tags: