सुरेन्द्रनगर : पति ने बर्तन मांजने को लेकर धमकाया तो महिला पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली

काम पर से आने के बाद बर्तन मांजने को कहने पर पत्नी को लगा बुरा और हेडक्वार्टर में ही लगा ली फांसी

राज्य में पिछले काफी समय से आत्महत्या के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में सुरेन्द्रनगर जिले से एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लेकर अपना जीवन समाप्त कर लिया है। महिला कॉन्स्टेबल के इस तरह से आत्महत्या कर लेने पर पूरे इलाके में हलचल मच गई है। महिला कॉन्स्टेबल ने अपने 28 महीने के बालक को पंखे पर लटका कर खुद का जीवन समाप्त कर लिया था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाली महिला कॉन्स्टेबल का नाम वर्षाबेन वानानी सामने आया है। वर्षाबेन की अपने पति के साथ कुछ बहस हुई थी, जिसके बाद पति ने उसे बर्तन मांजने को कहकर खुद काम के लिए निकल गए थे। हालांकि पति के जाने के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर ली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल जब काम पर से वापिस आई तो पति ने उसे बर्तन मांजने को कहा था। जो कि वर्षाबेन को अच्छा नहीं लगा और उसके बाद पति-पत्नी में बहस भी हुई। हालांकि इसके बाद जेल सिपाई के तौर पर काम कर रहे वर्षा बेन के पति अपने काम पर चले गए थे। जिसके बाद पीछे से वर्षाबेन ने हेडक्वार्टर में ही फांसी ले ली थी। 
महिला कॉन्स्टेबल के फांसी लेकर आत्महत्या करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए उनके मृतदेह को सुरेन्द्रनगर गांधी अस्पताल भेजा गया था। महिला कर्मचारी वर्षाबेन सुरेंद्रनगर जिले के वाधवां के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी भी ग्रामीण क्षेत्र के वाधवां में हुई थी। वह पिछले चार साल से अधिक समय से पुलिस बल में है। पति के साथ हुये झगड़े के चलते उन्होंने अपने 28 महीने के बच्चे को सुलाने के बाद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Related Posts