कर्नाटक से आनंद के मणिलक्ष्मी तीर्थ के दर्शन करने आए यात्री गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार बने है। आनंद से बोरसद के मार्ग पर मिनी ट्रावेलर बस और एक एसटी बस एकदूसरे के साथ जोरदार तरीके से टकराई थी। जिसके चलते कई लोग चोटिल हुये थे। चोटिल यात्रियों को 108 एम्ब्युलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती किया गया है। (Photo Credit : divyabhaskar.co.in)
सूत्रों के अनुसार, बोरसद के मानेज स्थित मणिलक्ष्मी तीर्थ के दर्शन करने के लिए कर्नाटक से रेलवे द्वारा आनंद उतरे थे, जहां से वह मिनी ट्रावेलर बस में सवर होकर निकले थे। सुबह 5 बजे के करीब आनंद-बोरसद मार्ग पर बस भयंकर सड़क दुर्घटना का शिकार बनी थी। एसटी बस के साथ हुई इस दुर्घटना में ट्रावेलर बस में सवार 11 यात्री घायल हुए थे। (Photo Credit : divyabhaskar.co.in)
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर 5 एम्ब्युलेंस पहुँच गई थी। जिसके बाद चोटिल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसमें से 4 लोगों को करमसद मेडिकल अस्पताल और अन्य 7 लोगों को बोरसद की निजी अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। इन सभी में एक की स्थिति काफी गंभीर मानी जा रही है।