पेट्रोल-डीजल महंगे क्या हुए किसान फिर से बैल गाड़ियों का प्रयोग करने लगे!

पेट्रोल-डीजल महंगे क्या हुए किसान फिर से बैल गाड़ियों का प्रयोग करने लगे!

पिछले कई समय से लगभग हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने मिल रहा है। ऐसे में प्तेओल और डिजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुये किसानों ने फिर से आने जाने के लिए पुराने साधनों का प्रयोग करने लगे है। खेती में आधुनिकता आने के बाद किसानों ने विभिन्न आधुनिक साधनों का इस्तेमाल करना शुरू किया था। हालांकि इन साधनों में अधिकतर डीजल का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुये किसान फिर एक बार ट्रेक्टर और ट्रेलर जैसी चीजों का इस्तेमाल छोड़ कर फिर से एक बाद बैल गाड़ी का इस्तेमाल कर के खेत जाने लगे है। 
किसानों द्वारा खेत की खुदाई करने से लेकर फसल काटने तक सभी काम के लिए ट्रेक्टर और ट्रेलर जैसे साधनों का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान तक पहुँच गई है। इसके अलावा गॅस सिलिंडर की कीमत भी बढ़ गई है। ऐसे में आधुनिक साधनों के स्थान पर अब किसान फिर से बैल गाड़ियों की और मुड़े है। 
खास तौर पर एक बैल वाले गाड़ियों का इस्तेमाल अधिक किया जा रहा है। क्योंकि मात्र एक बैल होने के कारण उसका ख्याल कम रखना पड़ता है और उसके चारे और अन्य चीजों का खर्च भी काफी कम आता है। ऐसे में डीजल के बढ़ते हुये दामों के चलते किसानों को ऐसा अनिवार्य तौर पर करना पड़ रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है।