गुजरात में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री की पुलिस प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग, जानें क्या निर्णय लिए गए

गुजरात में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री की पुलिस प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग, जानें क्या निर्णय लिए गए

खंबात में हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हुई

गुजरात में रामनवमी के दिन हो रहे उत्सव के बीच कहीं-कहीं हिंसा का माहौल भी देखा गया था। रामनवमी के दिन भगवान राम की शोभायात्रा के दौरान हिम्मतनगर और खंबात में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए गए होने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद दोनों समूह एक-दूसरे के सामने आ गए थे और आग लगाने तथा तोड़फोड़ करने जैसी घटनाएँ सामने आई थी। जिसमें कई पुलिस कर्मचारी भी घायल हुये थे। 
गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने खंभात और साबरकांठा इलाके में हुये इस मामले के चलते रविवार को रात 11:30 बजे के करीब गांधीनगर में एक मीटिंग की थी। जिसमें गांधीनगर के रेंज आईजी और खंभात के उच्च पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे थे। राज्य पुलिस परमुख आशीष भाटिया ने इस बारे में मीडिया से बताया की गृह राज्य मंत्री के साथ हुई बैठक में हिम्मतनगर और खंभात में दिन के दौरान हुई स्थिति के बारे में रिव्यू किया गया था। जिसमें स्थानीय अधिकारी भी शामिल थे। रिव्यू के बाद हिम्मतनगर में हुई हिस्सा में रायोटिंग का केस दर्ज कर कुछ लोगों को जब्त भी किया गया है। 
हिम्मतनगर में 2 आईजी और 4 एसपी कक्षा के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा RAF की 2 कंपनियाँ भी हिम्मतनगर रवाना कर दी गई है। इसके अलावा खंभात में भी रायोटिंग के 2 केस दर्ज कर वहाँ डीआईजी कक्षा के 2 अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। हिंसा में खंभात में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। 
इन सभी के अलावा सोशल मीडिया पर शेयर की गई गलत जानकारीयों को जल्द से जल्द दूर करने की कार्यवाही चल रही है और ऐसी जानकारियाँ फैलाने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में साइबर क्राइम द्वारा भी लगातार नजर रखी जा रही है।
Tags: Gujarat