गुजरात : 10 से 14 मार्च को एशिया के सबसे बड़े डिफेन्स एक्सपो में आने वाले थे रूस-यूक्रेन के एक्सपर्ट, लेकिन अब तो क्या ही आयेंगे!

गुजरात : 10 से 14 मार्च को एशिया के सबसे बड़े डिफेन्स एक्सपो में आने वाले थे रूस-यूक्रेन के एक्सपर्ट, लेकिन अब तो क्या ही आयेंगे!

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक डिफेंस एक्सपो आयोजित होने जा रहा है

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 10 से 14 मार्च तक डिफेंस एक्सपो आयोजित होने जा रहा है। फिलहाल इस आयोजन की तैयारियां अभी से जोरों पर हैं. हालाँकि, रूस और यूक्रेन के बीच शुरू युद्ध से एक्सपो की तस्वीर बदल सकती है और युद्ध की स्थिति दिन बा दिन बिगड़ती जा रही है जिसके परिणामस्वरूप डिफेंस एक्सपो के होने का खतरा मंडरा रहा है।
आपको बता दें कि रूसी और यूक्रेनी रक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों के भी रक्षा एक्सपो में भाग लेने की उम्मीद थी, लेकिन इस समय कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इन स्थितियों में वो क्या करेंगे। राजधानी गांधीनगर में होने वाले डिफेंस एक्सपो की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बता दें कि इस बार डिफेंस एक्सपो का मेजबान गुजरात बना है। पिछला डिफेंस एक्सपो लखनऊ में आयोजित किया गया था। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने डिफेंस एक्सपो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी. डिफेंस एक्सपो के बाद सेना प्रमुख मुकुंद नरवणे भी इन दिनों गांधीनगर के दौरे पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन कर सकते हैं। महात्मा मंदिर में विभिन्न देशों के बीच आमने-सामने बैठकें होंगी। इसके अलावा, साबरमती रिवरफ्रंट पर हेलीपैड ग्राउंड सहित हथियारों की प्रदर्शनी आयोजित की जानी है।डिफेंस एक्सपो में भाग लेने के लिए कुल 60 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है। विभिन्न देशों से कुल 1500 प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है। साथ ही रूस के प्रधान मंत्री सहित एक प्रतिनिधिमंडल व्यक्तिगत निमंत्रण के बाद भाग लेने वाले है। यह भी पुष्टि की गई कि 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन से आएगा। अब जबकि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इस बात को लेकर असमंजस का माहौल है कि क्या दोनों देशों के गणमान्य व्यक्ति डिफेंस एक्सपो में आएंगे।
Tags: Gujarat