यह आईपीओ छह मार्च को गिफ्ट सिटी में बिक्री के लिए खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा
By Bhatu Patil
On
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में होने वाली यह पहली शेयर बिक्री होगी।
कंपनी का यह आईपीओ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के नियमों के तहत लाया जा रहा है।
इस निर्गम में केवल वे निवेशक हिस्सा ले सकेंगे जो आईएफएससीए के नियमों के अंतर्गत पात्र हैं।
एक्सईडी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जॉन कैलेलिल ने कहा, ‘हम वैश्विक कार्यक्रम विस्तार में तेजी लाने, विश्वविद्यालय साझेदारी को गहरा करने और प्रमुख बाजारों में वितरण क्षमताओं में निवेश करने के लिए पूंजी जुटा रहे हैं।’
एक्सईडी वर्तमान में भारत, पश्चिम एशिया और अमेरिका सहित 25 से अधिक देशों में सेवाएं प्रदान करती है।
