महेसाना : बकाया पैसों का ये कैसा तकादा; कहा - बकाया नहीं दिया तो तेरी पत्नी से संबंध बनाकर वसूलूंगा!

महेसाना : बकाया पैसों का ये कैसा तकादा; कहा - बकाया नहीं दिया तो तेरी पत्नी से संबंध बनाकर वसूलूंगा!

गुजरात में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में मेहसाणा के उंझा में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ है। एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। सामने आई इस घटना के अनुसार उंझा में पैसे के लेन-देन में एक व्यापारी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किये जाने की जानकारी सामने आई है।
जीन्यूज़ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उंझा में पैसों की लेनदेन के मामले में व्यापारी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। उंझा जीरा बाजार एशिया का सबसे बड़ा जीरा बाजार है। घटना की जानकारी के अनुसार पीयूषकुमार विष्णुभाई पटेल नाम का एक शख्स उंझा बाजार में एक फर्म के मालिक के घर पैसे लेने गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे बदला लेने के लिए पीयूषकुमार ने व्यापारी की पत्नी के साथ बदतमीजी की थी। इतना ही नहीं पीयूष ने व्यापारी को धमकाते हुए पैसे नहीं देने पर उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाने की बात कही। व्यापारी ने आखिरकार घटना को लेकर उंझा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 गौरतलब है कि कारोबारी की पत्नी ने पीयूष पटेल नाम के शख्स के खिलाफ उंझा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि इस घटना में कारोबारी की पत्नी से छेड़खानी करने और दुष्कर्म की धमकी सेने वाले आरोपी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।