नडियाद : लव मैरिज करने वाले सगे भाई-भाभी की हत्या करने वाले को जब जज ने फांसी की सजा सुनाई तो उसकी यह हालत हो गई!

नडियाद : लव मैरिज करने वाले सगे भाई-भाभी की हत्या करने वाले को जब जज ने फांसी की सजा सुनाई तो उसकी यह हालत हो गई!

राज्य के नडियाद जिले में लव मैरिज करने वाले अपने सगे बड़े भाई तथा भाभी की हत्या करने वाले छोटे भाई को नडियाद की सेशंस कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। फांसी की सजा सुनते ही आरोपी अदालत में ही रोने लगा था। मात्र 22 साल की उम्र में आरोपी ने जिस तरह की क्रूरता से हत्या का प्लान बनाकर अपने भाई और भाभी की हत्या की, उसको देखते हुए अदालत ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेर मानकर फांसी की सजा का हुक्म किया था।
मामले की विस्तृत जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के रहने वाले विकी भरत भाई पटनी और ट्विंकल ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भागकर लव मैरिज किए थे। शादी करने के बाद दोनों महुपा तहसील के अलीना गांव में रहने वाले हंसा बेन पटेल के मकान में भाड़े से रहने लगे। दोनों की शादी से उनके माता-पिता को समाज में काफी बदनामी सहनी पड़ी थी। 
माता-पिता का अपमान सहन ना होने से विकी के छोटे भाई विपुल ने दोनों की हत्या करने का प्लान बनाया। जिसके चलते साल 2017 की 4 अगस्त को विपुल ने अपने भाई और भाभी को नशे वाले भजिये खिलाकर दोनों पर चाकू से हमला किया था। भाई और भाभी को मारने के बाद खुद बाथरूम में बंद होकर विपुल ने सारा आरोप विकी के ससुराल वालों पर ही डाल दिया। खुद पुलिस स्टेशन में पूरी घटना शिकायतकर्ता बन विपुल ने अपनी और किसी का शक ना जाए इसका पूरा प्लान बना डाला। हालांकि महुधा पुलिस द्वारा पूरे मामले में की गई कड़ी जांच के चलते विपुल का पर्दाफाश हो गया था।
बता दे की विपुल द्वारा अपने भाई और भाभी को मारने का प्लान काफी क्रूर तरीके से बनाया गया था। इसके लिए विपुल ने सिविल अस्पताल में से 100 नशे की गोलियां भी हासिल की थी। दोनों को नशे वाला नाश्ता करवाकर उन्हें चाकू से मारकर विपुल ने खुद के हाथ पर भी हमला किया था, जिससे की किसी को शक ना जाएं।
Tags: Gujarat