गुजरात : पशु चराने निकली 65 वषीर्य बुजुर्ग महिला से हवसखोर ने गलत काम कर दिया, स्थानीय लोगों में आक्रोश

गुजरात : पशु चराने निकली 65 वषीर्य बुजुर्ग महिला से हवसखोर ने गलत काम कर दिया, स्थानीय लोगों में आक्रोश

महीसागर जिले के वीरपुर की घटना, पुलिस ने गहन जांच शुरु की

गुजरात के महिसागर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के वीरपुर में एक अंजान शख्स ने पशु चराने के लिए निकली एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके चलते स्थानियों में काफी आक्रोश भर गया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वीरपुर के किनारे पर बसे गाँव की महिला अपने मवेशियों को चराने के लिए आई थी। इसी दौरान एक अंजान शख्स ने बुजुर्ग महिला के अकेलेपन का फायदा उठाते हुये उसके साथ दुष्कर्म किया। अंजान शख्स द्वारा की गई ऐसी घटना से खुद को बचाने के लिए महिला ने काफी प्रयत्न किए। हालांकि कोई भी उसकी मदद के लिए वहाँ मौजूद नहीं था। 
घटना के बाद इलाके में सभी लोग अंजान शख्स द्वारा किए इस कृत्य पर काफी फिटकार बरसा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू की है। घटना में महिला के शरीर पर काफी चोट भी आई थी, जिसके चलते उसे लुनावाड़ा की सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।