जामनगर : शादी में एक खास रस्म को लेकर हुआ बवाल, दुल्हन ने उठाया ये कदम

नाक खीचने वाली परंपरा पर शुरू हुआ बवाल और अंत में शादी ही हो गई रद्द

भारत में विभिन्न तरह की संस्कृतियां और परम्पराएँ हैं। यहाँ हर गाँव की अपनी एक अलग और अनूठी परंपरा है। अधिकांश रूप से खुश करने वाली ये परंपरायें कभी कभी रिश्ते को खराब कर देती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ खास परंपरा के कारण शादियां टूट गई हैं। ऐसी ही एक घटना गुजरात से सामने आई है। गुजरात की शादियों में नाक खींचने की रस्म आम है। लेकिन एक दूल्हा परंपरा से इतना नाराज हो गया कि उसने शादी रद्द कर दी और लौट आया।
जानकारी के अनुसार अमेरिका में बसे एक युवक को जामनगर की एक युवती से प्यार हो गया। परिवार ने दोनों की शादी करने का फैसला किया। शादी 20 जनवरी को जामनगर के एक लग्जरी होटल में हुई थी। इस दौरान नाक खींचने की रस्म होनी थी, जिससे लड़की के परिजनों ने रस्म शुरू कर दी। जब दूल्हे की नाक पकड़ने की रस्म होनी थी, तो दूल्हे ने इसे मानाने से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष द्वारा खाली नाक छूने की बात कही गई। लेकिन वर पक्ष इस पर भी नहीं राजी हुआ। उन्होंने नाक छूने से भी मना कर दिया। इसी के साथ दोनों परिवार के बीच हंगामा हो गया और दोनों परिवारों के लोग आपस में झगड़ पड़े।
इस झगड़े से हुए हो हल्ले के कारण दुल्हन भी वहां आ गई। सारी बात जानने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी के मंडप में अपनी मां का अपमान होता ना देख पाने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने अपने परिवार के सम्मान को बनाए रखा और बिना शादी के ही वापस लौट आई।एक मामूली बात पर विवाह को रद्द कर दिया गया था। अब ये मामला जामनगर में चर्चा का केंद्र बन गया।