गुजरात : जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे तीन मित्रों का हुआ एक्सीडेंट, पीछे से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर

गांधीनगर से अहमदाबाद पार्टी मनाने के लिए जा रहे थे दोस्त की पीछे से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर

गुजरात के दहेगाम नरोडा हाइवे रोड पर पिछली रात जन्मदिन की पार्टी मानने जा रहे तीन मित्रों की एक डंपर ने पीछे से टक्कर देने के कारण मौत हुई थी। तीनों मित्र जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे थे, तब डंपर ने पीछे से उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर दी थी। टक्कर के कारण मित्र की तो घटनास्थल पर ही मौत हुई थी, जबकि जिस मित्र की बर्थडे थी वह गंभीर अवस्था में सिविल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी। अभी भी एक मित्र काफी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के दहेगाम जिले की अमीन वाडी में रहने वाले मयूर लाखाणी का जन्मदिन था। इसके चलते उसके अन्य मित्र मयूर ठकोरे और नील अमीन एकटिवा पर अहमदाबाद जाने के लिए निकले। रात को करीब साढ़े आठ बजे दहेगाम-नरोड़ा हाइवे पर वडोदरा पाटिया के पास से जब वह आगे बढ़े तभी पीछे ने उन्हें डंपर ट्रक ने टक्कर मारी थी। इस समय बर्थ-डे बॉय मयूर लाखाणी गाड़ी चला रहा था। टक्कर में तीनों मित्र एक्टिवर पर गिरकर नीचे जमीन पर आ गए थे। जोरदार टक्कर के कारण जखमी लोगों को तुरंत ही एम्ब्युलेंस द्वारा अस्पताल भेजा। 
सिविल में गंभीर रूप से घायल मयूर का इलाज शुरू किया गया था, पर कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तीनों के घर वाले तुरंत ही अस्पताल पहुंचे। फिलहाल डभोड़ा पुलिस स्टेशस्थान के पीएसआई ने डंपरचलक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की करने की कार्यवाही शुरू की है।
Tags: