गुजरात : जब पति की नजरों के सामने ही चार लड़कों के साथ भाग गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ
By Loktej
On
शादी के बदले दिये थे युवती के परिवार को 35 हजार रुपए, आधी रात अपनी गैंग के साथ घर में से गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन
पिछले कई समय से देश भर में लुटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आए है। ऐसा ही एक और मामला गुजरात के खवास गाँव से सामने आया है। जहां शादी करने के बाद कुछ ही दिनों में दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर घर में से कैश और गहने लेकर गायब हो गई थी। इसके चलते पीड़ित दूल्हे और उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, खवास गाँव में रहने वाले भँवरसिंह की शादी नहीं हो रही थी। जिसके चलते कुछ लोगों ने मिलकर उनकी और उनके पिता की पहचान नजदीक के गाँव में रहने वाली एक युवती से करवाई थी। भँवरसिंह और उसके पिता ने लड़ी के घर वालों को बुलाकर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती और उसके परिवार वालों पर विश्वास कर भँवरसिंह और उसके पिता ने दोनों की शादी करवा दी।
शादी के बदले में उन्होंने युवती के परिवार को 35 हजार रुपए भी दिये थे। इसके अलावा नई दुल्हन के लिए उन्होंने लाखों के गहने भी बनवाए थे। शादी के बाद कुछ दिनों तक युवती उनके साथ रही। इसके बाद युवती और उसकी गैंग ने अपना प्लान आगे बढ़ाया। जिसके मुताबिक रात को साढ़े तीन बजे युवती के साथी घर में डाका डालने आए। अपने साथियों के आने पर युवती घर में रखे हुये गहने और 73 हजार रुपए नकद उठाकर भाग गई थी। जब पत्नी भाग रही थी, तभी पति की आँख भी खुल गई और उसने देखा की उसकी पत्नी चार लड़कों के साथ मोटरसाइकल पर बैठकर जा रही थी।
युवक ने तुरंत ही अपने ससुराल वालों और शादी के लिए रिश्ता लेकर आए लोगों का संपर्क किया पर किसी ने भी सही जवाब नहीं दिया। इसके चलते युवक को शंका गई और उसने पुलिस स्टेशन में युवती और अन्य पाँच से छ लोगों पर केस दर्ज करवाया था। फिलहाल पूरे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags: Gujarat