गुजरात : अंधश्रद्धा में महिला को चुड़ैल बताकर दंपत्ति को जान से मारने की दी धमकी

गुजरात : अंधश्रद्धा में महिला को चुड़ैल बताकर दंपत्ति को जान से मारने की दी धमकी

आज के 21वीं सदी में भी जहां एक और भारत का तेजी से विकास हो रहा है। तकनीक और अन्य मामलों में भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलना कर रहा है। वहीं दूसरी और अभी भी देश के ग्रामीण इलाकों में लोग अंधश्रद्धा का शिकार बन रहे ही। आज भी कई परिवार काली विद्या और तंत्र-मंत्र के चलत्ते कई परिवारों की किस्मत खराब हुये होने के मामले भी सामने आए है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के दाहोद से सामने आया है, जहां एक महिला को चुड़ैल बता कर उसके तथा उसके घर के सदस्यों पर हमला किए होने की खबर सामने आई है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, दाहोद के डूंगरा गाँव में अंधश्रद्धा के चक्कर में एक दंपत्ति पर हमला किया गया। महिला को चुड़ैल मानकर उसने काली विद्या किए होने का आक्षेप कर परिवारजनों ने द्वारा दंपत्ति को जान से मार देने की धमकी दी गई। महिला और उसके पति को उसके परिवार ने जान से मार देने की धमकी देते हुये उनकी काफी पिटाई की थी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया था। पूरे मामले में दंपत्ति ने भतीजे ने परिवार के चारों सदस्यों के खिलाफ शिकायत अर्ज करवाई थी। दाहोद रुरल पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर इस मामले में और भी अधिक जांच आगे बढ़ाई गई है।
Tags: Gujarat