गुजरात : बाइक सवारों को बचाते-बचाते कुएं में गिरी कार, मासूम बालक सहित 2 लोगों की हुई मौत

गुजरात : बाइक सवारों को बचाते-बचाते कुएं में गिरी कार, मासूम बालक सहित 2 लोगों की हुई मौत

गंभीर रूप से चोटिल लोगों को अहमदाबाद की सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया

आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की कई-कई घटनाएँ सामने आ रही है। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन कई लोगों की जान भी जाती है। ऐसी ही सड़क दुर्घटना का एक और मामला गुजरात के महेसाणा जिले से सामने आया है। जिसमें जिले के सतलासणा जिले में कुछ बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में एक स्कोर्पियो कुएं में गिर गई थी। गंभीर सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल के मासूम बालक सहित 2 लोगों की मौत हुई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम को महेसाणा के सतलासणा गाँव के नजदीक से एक स्कोर्पियो आठ यात्रियों के साथ गुजर रही थी। अचानक से कार के सामने बाइक आ गई थी। बाइक पर आ रहे लोगों को बचाने के प्रयास में स्कोर्पियो चालक ने अपने स्टियरिंग पर से काबू गंवाया था और कार नजदीक के कुएं में गिर गई थी। जिस समय दुर्घटना हुई स्कोर्पियो में आठ लोग सवार थे। बाइक और कार की इस टक्कर में कुल 10 लोग दुर्घटना का शिकार बने थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला था। कार को बाहर निकालने के बाद सभी चोटीलों को इलाज के लिए वडनगर की सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दुर्घटना का शिकार बने 10 लोगों में से एक डेढ़ वर्षीय बालक और 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। डेढ़ वर्षीय बालक की पहचान यशराज सिंह चौहान जबकि बुजुर्ग की पहचान जलिबा चंदरसिंह के तौर पर हुई है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आई है। सभी चोटिल लोगों को फिलहाल अहमदाबाद सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है।
Tags: Gujarat