गुजरात : सीएम सहित नए मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों को आवंटित किए गए बंगले

गुजरात : सीएम सहित नए मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों को आवंटित किए गए बंगले

गुजरात की सियासत में अचानक बड़ा बदलाव होते ही बीजेपी ने नवनियुक्त सीएम भूपेंद्र पटेल की सरकार नो रिपिट थियरी का सिद्धांत अपनाया। नए सीएम और नए मंत्रियों के साथ नई टीम को शामिल किया गया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल की नई टीम में नए मंत्रियों को सरकारी बंगले दिए जा रहे हैं।  नई सरकार बनने के बाद सभी नए मंत्रियों को बंगले दिये गए तथा पूर्व मंत्रियों को अपना बंगला छोड़ना पड़ रहा है। भूपेंद्र पटेल के नए मंत्री मंडल के सभी मंत्रियों को जो बंगले दिये गए है, उनके बंगले नंबर के ऊपर एक बार नजर डालते है।
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी को बंगला नंबर 6 आवंटित किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री जीतू वाघाणी को बंगला नंबर 4, हृषिकेश पटेल को बंगला नंबर 21, पूर्णेश मोदी को बंगला नंबर 11, राघवजी पटेल को बंगला नंबर 37 और कानू देसाई को बंगला नंबर 22 आवंटित किया गया। कैबिनेट मंत्री किरीट सिंह राणा को बंगला नंबर 10, नरेश पटेल को बंगला नंबर 33 और कैबिनेट मंत्री प्रदीप परमार को बंगला नंबर 38 आवंटित किया गया। जबकि अर्जुन सिंह चौहान को बंगला नंबर 37 आवंटित किया गया था।
राज्य स्तर के स्वतंत्र हवाला मंत्रियों को भी बंगले आवंटित किए गए थे।
  • मंत्री हर्ष सांघवी को बंगला नंबर 19 आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 18 मंत्री जगदीश पांचाल को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 5 मंत्री बृजेश मिर्जा को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 3 मंत्री जीतू चौधरी को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 13 मंत्री मनीषा वकील को आवंटित किया गया।
राज्य स्तरीय मंत्रियों को जो बंगले आवंटित किए गए उनके नंबर इस तरह है।
  • बंगला नंबर 20 मंत्री मुकेश पटेल को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 29 मंत्री निमिषा सुथार को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 23 मंत्री अरविंद रैयानी को आवंटित किया गया
  • बंगला नंबर 12 मंत्री कुबेर दीदोर को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 35 मंत्री कीर्तिसिंह वाघेला को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 36 मंत्री गजेंद्रसिंह परमार को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 31 मंत्री आरसी मकवाना को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 15 मंत्री विनोद मोर्दिया को आवंटित किया गया।
  • बंगला नंबर 14 मंत्री देवा मालम को आवंटित किया गया।