जामनगर : सड़क पर आवारा मवेशियों ने मचाया आतंक, घर में घुस कर बच्चे का झूला खींचा

जामनगर : सड़क पर आवारा मवेशियों ने मचाया आतंक, घर में घुस कर बच्चे का झूला खींचा

सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना, बाल-बाल बचा बालक

जामनगर में आवारा मवेशियों द्वारा आम प्रजा पर हमला करने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर की सड़कों पर बैठकर गंदगी मचाने वाले मवेशियों के मालिकों पर सरकार भी मानों कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिन मवेशियों द्वारा प्रजा पर हमले की घटना के कारण लोगों को काफी तकलीफ़ों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक आवारा भैंस के बच्चे ने घर में झूले में सो रहे बच्चे पर हमला किया था। इस हमले में बच्चे की जान बाल-बाल बची थी। 
घटना जामनगर के बर्धन चोक इलाके की है। जहां एक घर में एक भैंस का बच्चा घुस गया था। भैंस के बच्चे के घर में घुसते ही घर में हर कोई डर गया था। घर में एक बच्चा झूले में सो रहा था। घर में घुसे भैंस के बच्चे के सिंग में झूला फंस गया था। जिससे बच्चा नीचे गिर गया। सिंग में झूला फँसने के कारण भैंस का बच्चा काफी क्रोधित हो गया था। पर इस दौरान भाग दौड़ में एक महिला चोटिल हुई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। 
उल्लेखनीय है की कुछ ही समय पहले जामनगर महानगर पालिका के कमिश्नर विजय खराड़ी द्वारा आवारा मवेशियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए एक परिपत्र जाहीर किया गया था। इस घोषणापत्र को सख्त तौर पर पालन करने को कहा गया था। इसके अलावा जिन लोगों को भी इन मवेशियों के कारण चोट आएगी या अन्य कोई भी नुकसान होगा उसके लिए केस दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। हालांकि अभी तक कमिश्नर की इन बातों का अमल नहीं शुरू हुआ है और अभी भी आवारा मवेशियों को सड़क पर आतंक मचाते हुआ देखा जा सकता है।