गुजरात : प्रेमिका के साथ होटल में रंगरेलिया मना रहा था पति, पत्नी और पुत्री ने रंगे हाथ पकड़ा
            By  Loktej             
On  
पति के साथ पकड़ी गई महिला को पत्नी और पुत्री ने घसीट-घसीट कर मारा
शादी के बाद परस्त्री के साथ संबंध बनाना काफी बड़ा अपराध है। आए दिन सामने आने वाले इस तरह के मामले समाज में बदनामी के अलावा किसी को कुछ प्रदान नहीं करते है। ऐसा ही एक और मामला गुजरात के वलसाड से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति शादीशुदा होने के बावजूद परस्त्री के साथ होटल में रंगरेलिया मना रहा था। पर इसी दौरान उसकी पत्नी और पुत्रियाँ वहाँ आ पहुंची थी और दोनों को रंगे हाथों पकड़ा था। दोनों को पकड़ने के बाद पुत्री और पत्नी ने मिलकर महिला को बुरी तरह से पीटा था।
होटल से पकड़ने के बाद तकरीबन 15 मिनट तक पत्नी और पुत्री ने महिला की पिटाई की थी। इस दौरान होटल में मौजूद कई अन्य लोगों ने भी उसकी पिटाई की थी। भीड़ की मार के कारण महिला के कपड़े भी फट गए थे और वह निर्वस्त्र हो गई थी, पर इसके बावजूद पुत्री और पत्नी द्वारा उसकी पिटाई जारी ही थी। इस दौरान होटल में मौजूद अन्य लोग इस घटना का वीडियो बना रहे थे।
महिला लोगों को दोनों हाथ जोड़कर उसे छोड़ देने की विनंती कर रही थी। पर गुस्से से पागल हुई पुत्री और पत्नी ने उसके बाल खींच-खींचकर उसकी पिटाई की थी। हालांकि यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पर सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के अनुसार घटना वलसाड जिले के धरमपुर के वांकल गाँव के नजदीक आई एक होटल का होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
Tags:  Gujarat

 
   
          
          
         