गांधीनगर : सिविल डॉक्टर ने मजदूरी करने वाली महिला के साथ किया अमानवीय वर्तन, बीच सड़क पर 50 फिट तक घसीटा

गांधीनगर : सिविल डॉक्टर ने मजदूरी करने वाली महिला के साथ किया अमानवीय वर्तन, बीच सड़क पर 50 फिट तक घसीटा

अस्पताल के बाहर हाथ रुमाल जैसी चीजें बेचती है ज़रीना, बारिश के कारण गेट के नीचे खड़ी थी और डॉक्टर ने आकर घसीटा

राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की कई बातें करती है। हालांकि इसके बिलकुल विपरीत की घटना गांधीनगर से सामने आई है, जहां एक डॉक्टर ने मजदूरी कर अपना गुजारा चलाने वाली एक महिला को 50 फिट तक घसीटा था। डॉक्टर के इस कृत्य के कारण कई सवाल खड़े हो रहे है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के सिविल अस्पताल के पास ज़रीनाबेन कटिया हाथ रुमाल जैसी छोटी छोटी चीजें बेचती है। ज़रीनाबेन छोटी छोटी चीज लाकर बिक्री कर रही थी। जिसे डॉ. विकी परिख ने उनके साथ अमानवीय वर्तन किया था। डॉ. विकी परिख गांधीनगर के सिविल अस्पताल में ओर्थोंपेडिक विभाग में काम करते है। 
पीड़ित महिला के अनुसार, हर दिन वह सिविल के दरवाजे पर बैठ कर हाथ रुमाल बेचती है। ज़रीनाबेन ने कहा कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उनकी कोई संतान भी नहीं है। शनिवार के दिन बारिश होने के कारण वह गेट के नीचे बैठी थी। तभी डॉक्टर विकी परिख आए और गालियां देते हुये उनका सामान का थैला फेंक दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने उसे भी दूर तक घसीटा था।