गुजरात : हनी ट्रेप मामले की मुख्य सूत्रधार हिरासत में, 58 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त

गुजरात : हनी ट्रेप मामले की मुख्य सूत्रधार हिरासत में, 58 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त

चार महीने पहले अंजान युवती ने किया था युवक को फोन, एबोर्शन के नाम पर फँसाने का डर दिखाकर ऐंठे पैसे

गुजरात उंझा के हनी ट्रेप मामले में पुलिस के मुख्य सूत्रधार डिम्पल पटेल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके पहले पुलिस द्वारा हनीट्रेप के केस में 6 आरोपियों को हिरासत में लिया था। हालांकि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद ही मुख्य सूत्रधार डिम्पल पटेल फरार जीआई गई थी। हालांकि पुलिस द्वारा अब उसे भी हिरासत में लिया जा चुका है। लोगों को हनीट्रेप में फँसाने वाली इस गैंग ने उंझा के मशहूर फर्म के मुनीम को हनीट्रेप में फंसाकर उनसे 58 लाख से अधिक रुपए ऐंठ लिए थे। पुलिस द्वारा हनीट्रेप मुख्य सूत्रधार डिम्पल पटेल को उंझा पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की गई थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, उंझा की मशहूर कंपनी में काम करने वाले युवक को चार महीने पहले एक अंजान युवती ने फोन किया था। युवती ने पहले तो उसके साथ मीठी-मीठी बात कर उसे अपनी प्रेमजाल में फंसाया था। युवती ने युवक को उसके साथ एकांत में समय बिताने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों ने उसके परिचित युवक की ऑफिस में जाकर अपना समय बिताया था। इसके बाद युवती ने उसे घर छोडने के लिए कहा। जब युवक उसे छोडने के लिए निकला तो सड़क पर कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर उसके साथ बहस की थी। 
इसके बाद उंजा के नटुजी ठाकुर सहित के कई लोगों ने मिलकर समाधान करने के बहाने पैसे मांगे थे। जिसके तहत उन्होंने युवक के पास से 35 लाख रुपए निकलवाये थे। इसके बाद एबोर्शन के केस में फंसाने नाम पर उससे और भी 12 लाख निकलवाये थे। कुल मिलाकर 58.50 लाख निकलवाने के बाद भी उस गैंग ने यूवक का पीछा नहीं छोड़ा था। जिसके चलते युवक ने डिम्पल पटेल नाम की युवती और उंझा के नटु ठाकुर सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।