गुजरात : घर में सो रही मासूम बहनों को साँप ने काटा, दोनों की हुई मौत

गुजरात : घर में सो रही मासूम बहनों को साँप ने काटा, दोनों की हुई मौत

खाना खाने के बड़ा सोने गई थी दोनों बहनें, परिवार वालों ने साँप को भी मारा

गुजरात के गिर सोमनाथ से दो बहनों की सर्पदंश से मौत की करुण घटना सामने आई है। जहां रात को खाने के बाद पाने कमरे में सोने गई दोनों बहनों को साँप ने काट लिया था। जिसके चलते दोनों ही बहनों की मौत हो गई थी। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 10 साल की वनिका और 12 साल की निधि जो की सोमनाथ के ऊना इलाके में रहती थी। पिछली रात को घर में खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। हालांकि रात में अचानक ही घर में घुस आए साँप ने दोनों बहनों को काट लिया था। जैसे ही परिवार को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत ही दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती किया था, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। 
परिवार के सदस्यों ने जैसे ही साँप को देखा, उन्होंने तुरंत ही उसे भी जान से मार दिया। जिससे की वह किसी और को नुकसान ना कर सके। साँप द्वारा दो बहनों को काट लेने से उनकी मौत होने की खबर सुनकर पूरे इलाके में हलचल मच गई है। सभी के मन में दु:ख के साथ एक भय की आशंका भी उत्पन्न हो रही है, की कहीं उनके घर में भी इस तरह की कोई घटना ना हो जाएँ।