सूरत : ऑनलाइन फ़ायनान्स का काम करने वाले युवक को धोखा देकर भागी लुटेरी दुल्हन

सूरत : ऑनलाइन फ़ायनान्स का काम करने वाले युवक को धोखा देकर भागी लुटेरी दुल्हन

सोने के गहने और साढ़े तीन लाख रुपए लेकर हुई गायब, दुष्कर्म की शिकायत कर लाखों रुपए की कर रही है मांग

राज्य में पिछले कई समय से लुटेरी दुल्हनों की कई गैंग चल रही है। शादी ना हो रहे युवकों को अपने जाल में फंसा कर उनसे पैसे ऐंठ कर शादी के कुछ दिन बाद ही यह दुल्हनें भाग जाती है। ऐसा ही एक और मामला सूरत  से सामने आया था। जहां सोशल मीडिया के माध्यम से फायनान्स का बिजनेस करने वाला एक युवक ही लुटेरी दुल्हन का शिकार बना था। भाग जाने के बाद भी दुल्हन ने उसके ऊपर पैसों की मांग करते हुये उसके ऊपर दुष्कर्म करने की धमकी देने लगी थी, इसके अलावा एक महीने पहले ही कुछ लोगों को भेजकर युवक की पिटाई भी करवाई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, इडर तहसील के रावोल गाँव में रहने वाले रोहितभाई परमार जो की सूरत में फायनान्स व्यापार करते है और फिलहाल गांधीनगर में रहते है। 9 महीने पहले ही वह सोशल मीडिया के माध्यम से रागिनी नाम की महिला से परिचय में आए थे। रोहितकुमार ने रागिनी को खुद से मिलाने के लिए उसने अहमदनगर से अहमदाबाद की टिकिट बुक करवाई थी। 7 सितंबर 2020 को रागिनी शर्मा उससे मिलने अहमदाबाद से गांधीनगर आई थी। इस दौरान उसने रोहितकुमार को खुद के विधवा होने की और रोहित से शादी करने की बात की थी। 
9 सितंबर को रोहितकुमार ने दहेगाम के तहसील में मंदिर में शादी कर ली थी। जिसके बाद 15 सिटनबर को वह अहमदनगर वापिस आ गई थी। इसके एक सप्ताह बाद वह वापिस आई थी और उसके साथ रहने लगी थी। इसी दौरान दिसंबर में लालचंद कुमावत नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। उसेन रोहित को कहा था कि रागिनी के ऊपर उसका एक लाख का कर्ज है। जिसके चलते रोहितकुमार ने कूरियर से दो चेक भेज दिया था। हालांकि इसी दौरान लालचंद का फिर से फोन आया था और उसने रोहितकुमार के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की थी। जिसके चलते रोहित ने दोनों चेक का पेमेंट स्टॉप करवाया था। 
इसके बाद फरवरी 2021 में फिर से लालचंद और रवींद्र पाल नामा के व्यक्तियों ने फिर से रोहित को धमकियाँ देना शुरू किया था। आखिर में रागिनी रोहित के यहाँ से सोना के गहने और चाँदी का पायल और साढ़े तीन लाख रुपए लेकर भाग निकली थी। जिसके चलते पुलिस रोहित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद जांच में पता चला की रागिनी पहले भी अहमदनगर के जितेंद्र पर दुष्कर्म का केस कर तकरीबन 20 लाख रुपए तथा गौरव मुनुट नाम के एक व्यक्ति को भी इसी तरह फंसाकर उससे 13.50 लाख रुपए चुराये थे, इसके खिलाफ भी अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज हुआ था। 
तकरीबन दो महीने पहले कुछ लोगों ने रोहित कुमार को गाड़ी में भर कर उसे उठा लिया था। जिसके बाद सभी ने मिलकर उसकी काफी पिटाई की थी। जिसके चलते पुलिस ने रागिनी शर्मा, लालचंद कुमावत, रवींद्रनाथ पाल, शिव प्रतापसिंह, सोनू विश्वकर्मा, संजीवन विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, रीटा शर्मा, सविता शर्मा, रिंकू शर्मा, अनिल भरवाड, पार्थ और कुछ अंजान लोग इस तरह कुल मिलाकर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
Tags: Gujarat