गुजरात : समुद्र तट पर नहाने का मज़ा ले रही पुलिस टीम के साथ बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जानें पूरा मामला

गुजरात : समुद्र तट पर नहाने का मज़ा ले रही पुलिस टीम के साथ बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जानें पूरा मामला

घटना में सभी को सुरक्षित बचाया गया

आपने नदी या तालाब में नहाने गये लोगों के डूब जाने की ख़बरों को तो सुना ही होगा। गुजरात में एक ऐसा ही बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरअसल अमरेली के एसपी निर्लिप्त राय समेत पुलिस का काफिला जिले के तट पर जाफराबाद के सरकेश्वर बीच पर नहाने गया. इस बीच, एसपी निर्लिप्त रॉय सहित पुलिस अधिकारी समुद्र में डूबते दिखाई दिए। इस बीच एक पुलिस कांस्टेबल के डूबने से आफदा तफरी मच गई। जिला पुलिस प्रमुख निर्लिप्त राय डूब रहे कांस्टेबल को बचाने के लिएआगे जा रहे थे और एक समय के बाद वो भी डूबने लगे। उनके पीछे कुछ पुलिस कर्मी भी गए। हालांकि पुलिस कांस्टेबल कुछ ज्यादा अंदर डूबने लगा। ऐसे में आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। 
आपको बता दें कि गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। निर्लिप्त राय और उस पुलिस कांस्टेबल दोनों को बचा लिया गया। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। तत्काल 108 को सूचना देकर सभी का मौके पर ही इलाज किया गया। हालांकि, एसपी निर्लिप्त राय की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जाफराबाद अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
गौरतलब है कि निर्लिप्त राय 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इससे पहले वे आईआरएस थे। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद वह प्रोबेशन पर हिम्मतनगर में रहे। उसके बाद उन्हें अपराध शाखा के सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया था। जहां से उन्हें जोन 7 में पुलिस उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। इस दौरान कई बार निर्लिप्त राय का तबादला भी हुआ। डीसीपी के रूप में निर्लिप्त राय का कार्यकाल लंबा रहा। वह अहमदाबाद से सूरत डीएसपी के पद पर तैनात थे। निर्लिप्त राय इंटेलिजेंस ब्यूरो में डीएसपी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में निर्लिप्त राय अमरेली के एसपी हैं।