
जून महीने में ही है गुजरात विधानसभा के 48 विधायकों का जन्मदिवस, उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का भी समावेश
By Loktej
On
1 जून के दिन ही है 33 विधायकों का जन्मदिवस, भाजपा के 19 विधायक शामिल
गुजरात विधानसभा की सीट पाने के लिए मानो जून महीने में जन्में लोग काफी नसीबदार हो ऐसा लगता है। क्योंकि विधानसभा के 182 विधायकों में से 48 विधायकों का जन्मदिन जून महीने में ही आता है। इसमें भी सबसे खास बात यह की इन 48 में से 33 विधायकों का जन्मदिन तो आज ही यानी की 1 जून को है।
बता दे की 2002 की विधानसभा में 31 जबकि 2007 की विधानसभा में भी जन्मदिवस 1 जून हो ऐसे विधायकों की संख्या 28 थी। 1 जून को अपना जन्मदिवस मनाने जा रहे विधायकों में से 19 विधायक बीजेपी के हैं, जबकि 14 विधायक कांग्रेस के हैं। इन सभी विधायकों में राज्य स्तरीय वन मंत्री रमन पाटकर, श्रम मंत्री दिलीप ठाकोर और वन एवं पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा शामिल हैं।
कोरोना केस घटने के साथ ही कई विधायकों ने अपने जन्मदिवस को मनाने का प्लान भी बना लिया था। बता दे की जून महीने में जो विधायक अपना जन्मदिन मनाने वाले है उनमें उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का भी समावेश होता है, जिनका जन्मदिवस 22 जून को है।
Tags: Gujarat