મોરબીમાં પુત્રએ માતાને ઢસડીને માર્યો માર, વીડિયો વાયરલ pic.twitter.com/cWlBxdW6do
— News18Gujarati (@News18Guj) May 11, 2021
कलयुगी बेटा झाड़ू से मां को पीटता रहा, वीडियो वायरल
By Loktej
On
गुजरात के मोरबी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी बुजुर्ग मां को झाड़ू से पीटता हुआ नजर आ रहा है। मानवता शरमा जाए ऐसे इस दृश्य को सोशल मीडिया पर देखकर लोग इस व्यक्ति की निंदा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना मोरबी के कांतिपुर गांव की बताई जा रही है। गांव के सरपंच ईश्वरभाई ने वीडियो में दिख रही घटना की पुष्टि की है। सरपंच ने कहा है कि वारदात लगभग 20 दिनों पुरानी है। घटना में जिस बुजुर्ग महिला को पिटा जा रहा है उनका नाम रंभाबेन परमार है। मां की पिटाई करने वाले व्यक्ति का नाम मनसुख परमार है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व रंभाबेन अपने छोटे बेटे के घर गईं थीं। इस पर बड़ा बेटा मनसुख गुस्सा हो गया और मां की पिटाई कर दी।
सरपंच के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था, लेकिन इस पूरे केस की वास्तविकता क्या है और पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।
हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरबी के एसपी सुबोध ओडेदरा ने जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी तक किसी ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि कोई शिकायत दर्ज करवाता है तो पुलिस उसे दर्ज करेगी।