गुजरात : इस कारण बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई!

फोटो खिंचवाने के लिए मामा और दूल्हे में हुई बहस बनी विवाद का कारण

आप सभी ने कई बार कन्या के घर से बारात के लौट कर चले जाने के किस्से सुने होंगे। दहेज के चलते या किसी झगड़े के चलते कई बार कन्या के घर से बारात लौट कर चली जाती है। पर गुजरात में एक अजीब ही किस्सा सामने आया है। जहां वर पक्ष के लोग मात्र फोटो गिरवाने जैसी छोटी बात को लेकर बिना कन्या लिए ही वापिस लौट गए। यहीं नहीं चार दिन होने के बावजूद भी अब तक कोई कन्या को लेने नहीं आया है। 
गुजरात के देड़ियापाड़ा की घटना
यह घटना गुजरात के देड़ियापाड़ा तालुका में स्थित गढ़ गाँव की है। जहां रहने वाली मूलजी वसावा की पुत्री गंगा की शादी मोजरा गाँव में रहने वाले सुखदेव वसावा के साथ हुई थी। शादी के लिए 17 मार्च को मोजरा गाँव से बारात बड़ी धूमधाम से गढ़ गाँव पहुंची थी। सभी के बीच शादी के चलते आनंद और उल्लास का माहौल था, तभी वर सुखदेव वसावा और कन्या के मामा के बीच बहस हो गई थी। 
मामा और दूल्हे में हो गई फोटो खिंचवाने के लिए बहस
कन्या के मामा का कहना था की पहले कन्या पक्ष के लोग फोटो गिरवाएंगे। बस इसी बात पर मामा और वर  में बहस छिड़ गई। इस दौरान मामा ने कहा की वह अपनी भतीजी उसे नहीं देंगा। इसके बाद सुखदेव शादी करके बिना दुल्हन को लिए बारात के साथ अपने गाँव लौट गए थे। शादी के चार दिन बाद भी जब वर पक्ष के लोग गंगा को लेने नहीं आए तो लोगों में चर्चा के माहौल ने ज़ोर पकड़ा था। 
सूत्रों के अनुसार, अब दोनों पक्ष देड़ियापाड़ा पुलिस स्टेशन जाने की तैयारी कर रहे है। हालांकि मात्र फोटो गिरवाने के लिए हुई बहस में बारात के वापिस चली जाने का यह संभवत पहला ही किस्सा होगा।
Tags: