
सास से अलग रहने की बात नहीं माना पति तो पत्नी ने की ख़ुदकुशी, पति ने भी दी जान
By Loktej
On
सास से होती थी छोटी छोटी बात पर अनबन, सास ससुर के बाहर जाने पर दी खुद की जान
कोरोना की महामारी के बाद से आत्महत्याओं की घटनाओं में काफी ज्यादा इजाफा हो रहा हैं। किसी ने कोरोना के डर के कारण तो किसी ने आर्थिक परेशानी के कारन आत्महत्या की हो ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना वलसाड के डूंगरी गाँव से सामने आई हैं। जाहन सास से अनबन होने की बात को लेकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली तो उसके पीछे पति ने भी खुद को फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर पति पत्नी के मृतदेह को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा हैं।
साल 2016 में हुई थी प्रफुल और प्रियंका की शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, वलसाड जिले के मालवण गाँव के अगार फलिया में प्रफुल पटेल अपनी पत्नी, बालक और माता पिता के साथ रहता था। साल 2016 में प्रफुल की शादी प्रियंका से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही प्रियंका की प्रफुल की माता के साथ छोटी-छोटी बात को लेकर बहस होने लगी थी। इसके चलते प्रियंका ने अपने पति प्रफुल से सास और ससुर से अलग रहने की बात की थी। इसी बात को लेकर शनिवार को प्रफुल और प्रियंका का झगड़ा हुआ था।
बेडरूम में जाकर बहू ने ली फांसी
झगड़े के दूसरे दिन यानी की रविवार को प्रफुल के माता पिता जब घर से कुछ ही दूर आए अपने रिशतेदारों के यहाँ गए थे तभी प्रियंका ने अपने बेडरूम में जाकर फांसी ले ली थी। दोपहर के समय जब प्रफुल बेडरूम में गया तो उसने अपनी पत्नी को फांसी लगी हुई हालत में देखा। अपनी पत्नी को मृत देखने के बाद प्रफुल ने अपने पुत्र को बाहर खेलने जाने को बोलकर खुद को भी बेडरूम में बंद कर फांसी लगा ली थी।
प्रफुल के माता पिता जब अपने रिश्तेदार के यहाँ वापिस आए तो ऐसा भयानक दृश्य देखर शोक में डूब गए। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर लाश को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा था। जांच के लिए पुलिस ने एफ़एसएल टीम की भी सहायता ली थी।
Tags: