सूरत : अग्रवाल समाज ट्रस्ट सूरत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया योग शिविर
योगाचार्य पवन मित्तल के मार्गदर्शन में कराया गया योगाभ्यास, स्वस्थ और निरोगी जीवन के दिए मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज ट्रस्ट सूरत की ओर से समाज ट्रस्ट के मालचंद सतनालीवाला हॉल में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य पवन मित्तल के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर योगाचार्य ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
अग्रवाल समाज ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि समाज भवन में प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से 7:30 बजे तक नियमित रूप से निःशुल्क योगाभ्यास करवाया जाता है, जिसमें समाज के लोग लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश तोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, चेयरमैन श्रवण अग्रवाल, सचिव विनोद कनोडिया, कोषाध्यक्ष विनोद चिड़ावावाला एवं संरक्षक संजय जगनानी द्वारा योगाचार्य पवन मित्तल का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गोविंद सनथलिया, श्याम सीहोटीया, अजय बिदावतका, शंकर लाल मोर, कैलाश कनोडिया, निखिल गर्ग, परिमल राजगढ़िया, महिला अध्यक्षा रेखा जालान, सुरेश पोद्दार, अभय गुप्ता, संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
