वडोदरा : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिवंगत विधायक योगेशभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा में हुए शामिल

परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि

वडोदरा : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिवंगत विधायक योगेशभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा में हुए शामिल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा के नवलखी ग्राउंड में आयोजित मांजलपुर के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि योगेशभाई पटेल की प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत योगेशभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

प्रार्थना सभा में मंत्री रमनभाई सोलंकी, मंत्री मनीषाबेन वकील, दंडक बालकृष्णभाई शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयद्रथ सिंह परमार, विधायक केतन ईनामदार, पूर्व गृह मंत्री गोरधनभाई झडफिया तथा पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय योगेशभाई पटेल के जनसेवा कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Tags: Vadodara